Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 IPL में रोहित शर्मा, मनीष पाण्डेय और फिंच जैसे दिग्गजों को बल्लेबाजी में मात दे रहा ये गेंदबाज

आईपीएल 2018 में जहाँ एक तरफ बल्लेबाज लगातार फ्लॉप होते जा रहे है दूसरी तरफ अब तक के इस सीजन में एक गेंदबाज ने गेंदबाजी तो अच्छी की ही है जबकि बल्लेबाजी में भी सभी को चौंका कर रख दिया है और हर मैच में खूब छक्के और चौके बरस रहे है और बल्लेबाजों को पछाड़कर रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी की है।

दरअसल हम किसी और की नहीं बल्कि बात कर रहे है वेस्टइंडीज के अनुभवी स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन की जो पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में लगातार शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में खेल रहे है।

हालाँकि ये पहले सिर्फ गेंदबाजी के लिए ही जाने जाते थे, लेकिन 2017 आईपीएल के दौरान इनका नाम बल्लेबाजों की सूची में आ गया और अब 2018 के आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे है और अब तक इस सीजन में 2 अर्धशतकों की मदद से 277 रन बना चुके है।

Aron finch shares pic with legend sehwag before match

वहीं अगर हम बल्लेबाजों की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, ओपनर बल्लेबाज एविन लुईस जैसे बड़े बल्लेबाज भी गेंदबाज सुनील नरेन से रनों के मामले में पीछे है। कप्तान रोहित शर्मा ने इस आईपीएल में अब तक 11 मैचों में महज 267 रन ही बनाये है और बेहद खराब प्रदर्शन किया है।

वहीं टीम के ओपनर बल्लेबाज एविन लुईस जो इस साल पहला आईपीएल खेल रहे है, लेकिन इन्होंने भी इतना ख़ास प्रभावित नहीं किया है और महज 265 रन ही बनाए है जो नरेन से पीछे ही है।

दरअसल हम इन बड़े बल्लेबाजों की तुलना सुनील नरेन से इस कारण कर रहे है, क्योंकि ये मुख्य रूप से एक स्पिन गेंदबाज है किन्तु पिछले एक साल से बल्लेबाजी के लिए जाने जाने लगे है।

इतना ही नहीं किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज एरोन फिंच जिन्हें अभी तक इस सीजन में 7 मैचों में मौका मिला है और बहुत खराब बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 58 रन बनाये है। साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा ने 10 मैचों में 87 रन बनाये तो टी-20 के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज मनीष पांडे ने भी नरेन से कम सिर्फ 184 रन ही बनाये है।

इस तरह इस इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन में एक बार फिर जहाँ बल्लेबाज रन बनाने में संघर्ष कर रहे है, तो वैकल्पिक बल्लेबाज सुनील नरेन खूब अच्छी बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड बना रहे है।

The post 2018 IPL में रोहित शर्मा, मनीष पाण्डेय और फिंच जैसे दिग्गजों को बल्लेबाजी में मात दे रहा ये गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.