खेल डेस्क। आईपीएल सीजन 11 को शुरू हुए एक महिना होने वाला है और इसका रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर पर चढक़र बोल रहा है और बोलेगा भी क्यों नहीं। क्योंकि वो दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीगों में शुमार आईपीएल में अपने पंसदिदा क्रिकेटरों को एक साथ खेलते हुए देखते है। क्रिकेट के इस फटाफट फॉर्मेट में कुछ नए खिलाडी और बुहत से अनुभवी खिलाड़ी न सिर्फ एक साथ खेलते है बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे कोचों से भी भारतीय युवा खिलाडिय़ों को बहुत कुछ सिखने को मिलता है और ये ही अनुभव उन्हे आगे चलकर क्रिकेट की दुनिया में बहुत नाम दे सकती है। अगर बात करें वीवो आईपीएल सीजन 2018 की तो इस सीजन में अब तक 31 मैच खेले जा चुके है।
आईपीएल एक ऐसी फिल्म है जिसमें आपकों हर तरह का किरदार निभाते हुए खिलाड़ी नजर आते हैं। इनमें से हमने कई रोमांचक मैच भी देखे है, तो विदेशी ही नहीं बल्कि भारतीय बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी देखी है वहीं गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को भी देख ही रहे है। वैसे देखा जाएं तो अभी तक ये टूर्नामेंट बल्लेबाजी के लिए ज्यादा जाना जाता रहा है लेकिन इस बार कई मैचों में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को हारते हुए मैच में भी जीत दिलाकर लोगों के इस भ्रम को तोड़ दिया कि ये सिर्फ बल्लेबाजों का खेल है।
लेकिन अगर इस सीजन में बल्लेबाजों की बात करें खासतौर पर भारतीय बल्लेबाजों की तो इस बार भी उन्होंने अपने बल्ले से कमाल दिखाया है। आईपीएल की टॉप स्कोर लिस्ट में चार भारतीय खिलाडिय़ों का नाम है। इस लिस्ट में एक मात्र विदेशी खिलाड़ी है जो मोस्ट रनों की होड़ में है। वहीं इस लिस्ट में सबसे उपर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबती रायडू है जिन्होंने अपने बल्ले से इस सीजन में कमाल दिखाया है। अंबती रायडू तीन ने अब तक खेले आठ मैचों में 46.25 की औसत से सबसे ज्यादा 370 रन बनाकर इस लिस्ट में सबसे उपर है और ऑरेज कैप अपने पास लिए हुए है।
उसके बाद आते है रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली, जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। विराट ने अब तक खेले गए अपने आठ मैचों में दो अद्र्धशतकों की मदद से 58.16 की औसत के साथ 349 रन बनाएं है।
इसके बाद तीसरे नंबर पर इस लिस्ट मेें एक मात्र विदेशी खिलाड़ी हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन है। जिन्होंने 46 की औसत से 322 रन बनाएं है। इसके बाद आते हैं। युवा खिलाड़ी रिषभ पंत जिन्होंने अपने इस उम्र में ही अपने बल्ले से शानदार कमाल दिखाया है। रिषभ ने तीन अद्र्धशतकों की मदद से इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए अपने आठ मैचों में 306 रन बनाएं है और इस लिस्ट में वो नंबर चार पर है।
इस दौरान रिषभ पंत का औसत 38.25 का रहा है। वहीं पांचवें नंबर पर अनुभव के धनी और विश्व के सबसे बेहतरीन फिनिशर चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी है जो इस लिस्ट में नंबर पांच पर मौजूद है। महेन्द्र सिंह धोनी इस सीजन में एक बार फिर अपनी टीम चेन्नई में नजर आए है जो उनके लिए अभी तक लंकी भी साबित हुई है।
इस सीजन में धोनी ने अब तक खेले गए अपने आठ मैचों में से अब तक 71.50 की औसत से 286 रन बना चुके है। धोनी के इन रनों में उनकी 3 शानदार अद्र्धशतकिय पारिया भी शामिल है। अभी तो टूर्नामेंट करीब आधे के आस-पास पहुंचा है अभी तो इसे ओर समय गुजाराना है। आने वाले समय में इस लिस्ट में कई बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।