इण्डियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में दिल्ली डेयर डेविल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जिसका परिणाम इस टीम को प्ले आॅफ की रेस से बाहर होना पड़ा। हालांकि दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के साथ बीच आईपीएल के दौरान कई नाटकीय मोड़ आए,जिसमें कप्तानी के पद से गौतम गंभीर को हटना भी रहा।
खुद को नहीं किया था प्लेइंग इलेवन से बाहर

दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ने के बाद प्लेइंग इलेवन से भी बाहर हो चुके गौतम गंभीर को लेकर लोगों के बीच यह बात होने लगी कि शायद प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का कारण खुद गंभीर की च्वाइस है।
हालांकि इन सभी अफवाहों को विराम लगाते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि वे हमेशा से ही प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हुए अपनी टीम की तरफ से खेलना चाहते हैं.
आईपीएल खिताब का प्रमुख दावेदार बताया इस टीम को

गौतम गंभीर ने हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स को लिखे ब्लाग में इस सीजन के आईपीएल में विजेता बन सकने वाली टीम के बारे में अपनी राय रखी। इसमें उन्होंने केकेआर को प्रमुखता दी।

गौतम गंभीर ने लिखा कि,
“वैसे में सोचता हूं कि केकेआर की टीम खिताब की प्रमुख दावेदार है। मैं इस टीम के साथ न केवल इमोशनल टच से जुड़ा हूं बल्कि मैंने इस टीम की तरफ से खेला है. ऐसे में मुझे यह लगता है कि आज का मैच बेहद ही रोमांचकारी होने वाला है.”
कार्तिक के कप्तानी के बांधे तारीफों के पूल

अपनी बात को जारी रखते हुए गंभीर ने हिंदुस्तान टाइम्स के ब्लाग में लिखा कि,
“जिस तरीके से दिनेश कार्तिक अपनी टीम को दिशा दे रहे हैं। उसे देखकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है. उनके अंदर विपरीत परिस्थितियों में भी दबाव झेलने की क्षमता है। वहीं उन्होंने बड़े शानदार तरीके से सुनील नारायण और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों को इस्तेमाल किया है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि एक बार फिर यह टीम शानदार खेल का प्रदर्शऩ दिखाएगी।”
The post गौतम गंभीर ने की भविष्यवाणी इस टीम को बताया आईपीएल 2018 की विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.