Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हीथ स्ट्रीक ने कहा यह कप्तान जीत सकता है आईपीएल 2018 की ट्राफी

आईपीएल का 11वां सीजन लगभग ख़त्म होने की कगार पर पहुँच चुका है. अभी तक इसका हर मैच काफी शानदार साबित हुआ है. इसमें हर रोज कई नए रिकॉर्ड बने और टूटे हैं. साथ ही इसका फाइनल मुकाबला रविवार, 27 मई को खेला जाना है. अभी तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. आज कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फाइनल में जाने की जंग में आमने सामने होंगी.

इसी के साथ ही आज के मैच को लेकर कोलकाता नाईट राइडर्स के गेंदबाजी कोच हीथ स्ट्रीक ने अपनी टीम और कप्तान दिनेश कार्तिक को लेकर कई बाते कहीं हैं. हम आपको बता दें कि कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने सभी को अपनी कप्तानी से प्रभावित किया ही है, साथ ही उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम में सबसे अधिक 490 रन बनाए हैं.

कार्तिक साबित हो रहे हैं शानदार कप्तान 

स्ट्रीक ने कहा, “दिनेश की सोच काफी पॉजिटिव है, वह मैच लड़ने की भावना रखते हैं, जो कभी हार नहीं मानते, जो वास्तव में बहुत अच्छा रहा है.  वह बहुत उत्साही है आप उनकी सोच और जुनून देख सकते हैं जो वह अपने खेल में लाते है और गेंदबाजों को समर्थन देते है.”

आगे उन्होंने कहा, कि

“यह आईपीएल में कप्तान के रूप में उनका पहला कार्यकाल है और मुझे लगता है कि वह भी एक छाप छोड़ना चाहता है. वह खिलाड़ियों को अच्छी तरह से समझता है और जानता है कि कैसे हर खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर निकाला जा सकता है. दिनेश कार्तिक बस शानदार रहा है. उम्मीद है कि वह इस आईपीएल को हमारे लिए जीत सकता है.”

 

The post हीथ स्ट्रीक ने कहा यह कप्तान जीत सकता है आईपीएल 2018 की ट्राफी appeared first on SportzWiki Hindi.