इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज डेनियल वायट एक ऐसी महिला क्रिकेटर है. जो काफी सुर्खियों में रहती है.
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज डेनियल वायट तब सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में आई थी, जब उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था.
शानदार है डेनियल वायट का क्रिकेट करियर

आपकों बता दे, कि इंग्लैंड की महिला ओपनर बल्लेबाज डेनियल वायट अपने देश इंग्लैंड के लिए कुल 56 वनडे मैच और 78 टी-20 मैच खेल चुकी है. डेनियल वायट ने जहां 56 वनडे मैचों में 18.23 की औसत से 693 रन बनाये हुए है.
वही डेनियल वायट ने 78 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 17.75 की औसत व 125.72 के स्ट्राइक रेट से 870 रन बनाये हुए है. डेनियल वायट टी-20 क्रिकेट में दो शतक व एक फिफ्टी बना चुकी है.
साल 2018 घट रहा है ड्रीम ईयर

डेनियल वायट के लिए साल 2018 तो बहुत ही शानदार घट रहा है. डेनियल वायट ने साल 2018 में कुल 3 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 30.33 की औसत व 94.79 के शानदार स्ट्राइक रेट से 91 रन बनाये है.
वही डेनियल वायट ने इस साल अबतक कुल 5 टी-20 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 42.60 की शानदार औसत व 182.05 के स्ट्राइक रेट से 213 रन बना लिए है.
मिला स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ‘ऑफ़ द ईयर’ का खिताब

डेनियल वायट को उनके शानदार प्रदर्शन व स्पोर्ट्स में व्यस्त रहने के कारण स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ‘ऑफ़ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया है.
डेनियल वायट को यह खिताब मिलने के बाद उन्हें जमकर सोशल मीडिया में बधाइयाँ मिल रही है. भारत में भी डेनियल वायट काफी लोकप्रिय है. जिसके चलते उन्हें भारत के लोग भी सोशल मीडिया में इस खिताब के मिलने के बाद बधाइयाँ दे रहे है.
डेनियल वायट का भारत से बहुत ज्यादा लगाव है. उन्हें भारत में आना खूब पसंद है. भारत की तारीफें वह सोशल मीडिया में अपने ट्विट के जरिये करती रहती है.
Congratulations @Danni_Wyatt on winning the sports personality of the year 2018 award
#award pic.twitter.com/ZAJqG7hSYL
— Female Cricket (@imfemalecricket) May 25, 2018
The post डेनियल वायट ने 2018 के सबसे बड़े अवार्ड पर जमाया कब्जा, आज तक इसकी पहुंच से दूर है मिताली और हरमनप्रीत appeared first on SportzWiki Hindi.
