Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने कहा, कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की वजह से जीतेंगे साल 2019 का विश्वकप

भारतीय क्रिकेट टीम में धुआंधार बल्लेबाज के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब आईपीएल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पुरानी धमक के साथ लौटने को लेकर उत्साहित हैं. वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाला ये बल्लेबाज टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहता है. पर इस बार उन्हें उनके खराब प्रदर्शन के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

इंग्लैंड दौरा है बहुत महत्वपूर्ण  

इसके साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने विश्व कप से संबंधित बातें भी कीं और उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर अच्छे प्रदर्शन को लेकर चर्चा की. रोहित शर्मा ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में कहा कि,

“आगामी इंग्लैंड का दौरा बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि अगले साल आईसीसी वनडे विश्व कप 2019 भी वहीं पर होना है. हमारे पास अभी पूरा एक साल है और ये सही समय है कि हम अपनी सारी रणनीति तय कर लें और क्या सही है और क्या नहीं, इसका फैसला करते चलें.”

धोनी का टीम में रहना है अहम

आगे रोहित शर्मा ने कहा,

“यह हम सभी के लिए महत्वपूर्ण एक वर्ष होगा और टीम को विश्व कप के नेतृत्व में सही संयोजन पर फैसला करने की जरूरत है.

इसके अलावा रोहित ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व सीमित ओवर क्रिकेट में भारत के मौजूदा विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की भी तारीफ की, रोहित ने कहा, “महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर धुआंधार फॉर्म में लौट आए हैं जो कि काफी अहम है, क्योंकि वो टीम में मौजूद रहने पर जो अनुभव और हुनर साथ लाते हैं उससे टीम को बहुत फायदा होता है. उनकी इस फॉर्म से हमारी विश्वकप के लिए दावेदारी भी मजबूत होती है.”

टीम में जगह पक्की करना है लक्ष्य 

31 वर्षीय इस धुरंधर बल्लेबाज ने जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था और वो टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहता है. रोहित ने इस बारे में कहा, “मेरा लक्ष्य है कि मैं टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर सकूं.”

The post रोहित शर्मा ने कहा, कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की वजह से जीतेंगे साल 2019 का विश्वकप appeared first on SportzWiki Hindi.