Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 और वनडे मैचों से बाहर करने पर अजिंक्य रहाणे ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कुछ इस तरह छलका दर्द

सोमवार को अजिंक्य रहाणे ने कहा कि भारत की सीमित ओवरों की टीम में जगह खोजने में उनकी विफलता ने उन्हें कड़ी मेहनत करने और इंग्लैंड और वेल्स में 2019 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए टीम में वापस आने के लिए प्रेरित किया है।

रहाणे ने यह भी कहा कि टीम से उन्हें जगह न मिलने पर 1 अगस्त से शुरू होने वाली महत्वपूर्ण इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के लिए तैयार करने का समय देगी। “यह महत्वपूर्ण है कि आपको खुद को तैयार करने के लिए समय मिले और स्पष्टता महत्वपूर्ण है जब आप जानते हैं कि आप वनडे टीम में नहीं हैं और आप इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं.” रहाणे ने कहा।

टीम में मौका न मिलने के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा, “नहीं, मैं बिल्कुल निराश नहीं हूं; असल में बात यह है कि यह वास्तव में मुझे प्रेरित कर रहा है, क्योंकि मैं वास्तव में खुद की जगह बनाने की तलाश में हूँ। अभी मेरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर है। मुझे अभी भी विश्वास है कि मैं वापस आ सकता हूं और विश्व कप 2019 के साथ छोटे प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।”

रहाणे ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,

“मैं अब भी अपने आप में विश्वास करता हूं। जब भी मुझे अवसर मिलते हैं तो मैंने वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज में, मुझे मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार मिला था जब मैंने चार अर्धशतक बनाये थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, मैंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुझे टीम प्रबंधन ने मुझे नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया और मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए यह सिर्फ समय की बात है। मुझे अभी भी भरोसा है, कि मैं वापसी करूँगा और अपने देश के लिए छोटे प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन करूंगा।”

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ से पहले, रहाणे 14 जून से बेंगलुरु में ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का नेतृत्व करेंगे।

“फिलहाल, हमारा ध्यान अफगानिस्तान टेस्ट मैच पर होना चाहिए और फिर इंग्लैंड के बारे में सोचना चाहिए। हम अफगानिस्तान को हल्के में नहीं ले सकते हैं। दुनिया राशिद खान को एक गुणवत्ता वाले गेंदबाज के रूप में मानती है और सम्मान करती है। इस प्रकार बांग्लादेश को कम में नहीं ले सकते है।”

टीम इंडिया 3 जुलाई से तीन वनडे इंटरनेशनल, तीन ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय और पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा।

The post टी-20 और वनडे मैचों से बाहर करने पर अजिंक्य रहाणे ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कुछ इस तरह छलका दर्द appeared first on SportzWiki Hindi.