Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला टी-20 चैलेंज: जानें किस समय,कहाँ और कितने बजे खेला जाएगा आईपीएल की तर्ज पर शुरू होना वाला महिला टूर्नामेंट

इंडियन प्रीनियर लीग के 11वें सीजन का सफर अब प्लेऑफ की रेस तक पहुंच गया है। आईपीएल में लीग दौर के खत्म होने के बाद प्लेऑफ की जंग मंगलवार से शुरू होने जा रही है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट प्रसंसकों की नजरें पूरी तरह से प्लेऑफ की जंग पर लगी हुई है लेकिन इसके बाद भी मंगलवार को ही एक और मैच क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा।

महिला टी-20 चैलेंज मैच

जी हां मंगलवार यानि 22 मई को आईपीएल-11 के पहले प्लेऑफ से ठीक पहले महिला क्रिकेटरों की जंग देखने को मिलेगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई के द्वारा आईपीएल की तर्ज पर ही एक महिला टी-20 चैलेंज मैच आयोजित करवाया जाएगा।

महिला क्रिकेट जगत की कई स्टार खिलाड़ी करेंगी शिरकत

इस मैच में महिला क्रिकेट जग से कई स्टार खिलाड़ी भाग ले रही हैं। जिसमें विश्व महिला क्रिकेट की न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों से भी दिग्गज खिलाड़ी खेलती हुई नजर आएंगी। इस मैच में हरमनप्रीत कौर, स्मिृति मंधाना के साथ ही मिताली राज, झूलन गोस्वामी, डेनियल वाएट, एलिसा हिली और सूजी बेट्स जैसी खिलाड़ी खेलेंगी।

आईपीएल सुपरनोवा वर्सेज आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स

इस मैच में भारतीय महिला टीम की ही दो युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी की टीमों के बीच जंग होने जा रही है। एक तरफ जहां भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर आईपीएल सुपरनोवा की टीम की अगुवायी करेगी तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम युवा बल्लेबाज स्मृति मंधाना आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स की कप्तानी करेंगी।

इस हाईवॉल्टेज मैच के बारे में जाने कब, कहां और कैसे खेला जाएगा मैच….

ये मैच 22 मई को आईपीएल सुपरनोवा और आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स  के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

 

महिला क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत में इत तरह होने वाले मैच का सीधा प्रसारण 22 मई को दोपहर 2 बजे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post महिला टी-20 चैलेंज: जानें किस समय,कहाँ और कितने बजे खेला जाएगा आईपीएल की तर्ज पर शुरू होना वाला महिला टूर्नामेंट appeared first on SportzWiki Hindi.