एक के बाद एक सीरीज शुरू हो रही हैं. आईपीएल के बाद कई सारी अलग-अलग सीरीज शुरू हो जाएंगी, जिससे लोगों को 56 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट की कमी नहीं खलेगी. साथ ही सभी खिलाड़ी भी अपनी-अपनी टीम के साथ अलग-अलग सीरीज में व्यस्त हो जाएँगे.
पिच को दिया जा रहा है फाइनल टच

आईपीएल के बाद 3 जून से राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान व बांग्लोदश के बीच टी-20 मैच खेला जाना है. मैचों की सीरीज के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ ही पिच को फाइनल टच दिया जा रहा है. लगातार चढ़ रहे पारे के बीच प्रैक्टिस पिच को पानी की बौछारों से नमी दी जा रही है.
बढाई जा रही है सुरक्षा व्यवस्था

खेल मंत्रालय के अनुसार एक दिन बाद अफगानिस्तान की टीम दून पहुंच जाएगी. इसके बाद उत्तराखंड की टीम के साथ प्रैक्टिस मैच शुरू होंगे. स्टेडियम में सुरक्षा के लिहाज से आईएफएंडएफएस कंपनी ने भी सुरक्षा गार्डो की संख्या बढ़ा दी है. पहले जहां मेन गेट पर महज 12 सिक्योरिटी गार्ड हुआ करते थे, अब वहां 50 से अधिक गार्डो की तैनाती कर दी गई है. मेन गेट पर विजिटर्स की चेकिंग हो रही है. डे-नाइट प्रस्तावित मैच के लिए अभी से टिकटों की पूछताछ के लिए लोगों की कतार लगने लगी है.
की जा रही है सभी तरह की व्यवस्थाएं

इसी के साथ ही स्टेडियम में सफाई व्यवस्था, ईस्ट, वेस्ट, नार्थ व साउथ जोन ब्लॉक में सीसीटीवी, स्टेडियम में दो बड़े एलईडी डिप्स्ले की व्यवस्था की गयी है. साथ ही वेस्ट बंगाल से आए पिच क्यूरेटर पिच को फाइनल टच देने में जुटे हुए है. स्टेडियम के वेस्ट डिविजन में मौजूद प्रैक्टिस पिच को भी तैयार किया जा रहा है. मेन गेट की सड़क से लेकर वीवीआईपी गेट तक सड़क की मरम्मत की गई है. और दर्शकों को परेशानी न हो इसलिए उनके के बैठने के लिए पर्याप्त चेयर्स की व्यवस्था भी हो चुकी है.
24 घन्टे मौजूद रहेंगे गार्ड

मैच को लेकर डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति ने स्टेडियम के अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की. इस दौरान तय हुआ कि 18 मई से स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए जाएंगे.
स्टेडियम में 24 घंटे एक गार्ड के साथ क्विक रिस्पांस टीम हर पल मौजूद रहेगी. इसके साथ ही प्लेयर्स की सुरक्षा के लिए स्पेशल इंतजाम और होटल में भी कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा.
The post बांग्लादेशा और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाले टी-20 मैच के पूरे हुए इंतजाम, भारत दे रही है पूरी सुरक्षा appeared first on SportzWiki Hindi.