खेल डेस्क। 31 मई को एकमात्र टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी विश्व इलेवन टीम में हार्डिक पांड्या की जगह मोह्हमद शमी लेंगे। इंग्लैंड की और से लेग स्पिनर आदिल रशीद को भी विश्व इलेवन टीम से जोड़ा गया है।
शमी को ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की जगह टीम में शामिल किया गया है हार्दिक को वायरल के बुखार की वजह से आराम करने की सलाह दी गयी है शमी के अलावा दिनेश कार्तिक को दूसरी तरफ से भारत के खिलाड़ी के रूप में शामिल किया जाएगा इमके अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका से एक खिलाड़ी इस टीम में शामिल होगा, और दो-दो खिलाड़ी न्यूजीलैंड और पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड की टीम से शामिल होंगे।
शमी ने ने सात टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उन्होंने आठ विकेट लिए हैं और जबकि उन्हें आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भी शामिल किया था जब भारत ने उपविजेता के रूप में टूर्नामेंट समाप्त किया था।
आईसीसी विश्व इलेवन: इयोन मॉर्गन (कप्तान) (इंग्लैंड), शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), दिनेश कार्तिक (भारत), रशीद खान (अफगानिस्तान), संदीप लमिचहेन (नेपाल), मिशेल मैकक्लेनघन (न्यूजीलैंड) शोएब मलिक (पाकिस्तान), थिसारा परेरा (श्रीलंका), ल्यूक रोंकी (न्यूजीलैंड), आदिल रशीद (इंग्लैंड) और मोहम्मद शमी (भारत)।