आईपीएल के बाद विराट कोहली के क्रिकेटिंग शेड्यूल के बारे में पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है। विराट कोहली आईपीएल के बाद काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड जा रहे हैं। इंग्लैंड में वो सरे की तरफ से काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।
आयरलैंड से पहला टी-20 मैच भी नहीं खेल पाएंगे विराट

काउंटी क्रिकेट की वजह से विराट अफगानिस्तान से होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। वहीं अफगानिस्तान से टेस्ट मैच खेलने के बाद भारतीय टीम आयरलैंड में होने वाले दो मैचों की टी- 20 सीरीज खेलने भी आयरलैंड जाएगी। बीसीसीआई ने कल यानी मंगलवार को अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है।
सरे ने मीडिया रिलीज कर दी जानकारी

आयरलैंड से होने वाली टी-20 सीरीज में विराट कोहली को टीम में रखा गया लेकिन आज काउंटी क्रिकेट के सरे ने कंफर्म करते हुए कहा है, कि
“विराट कोहली आयरलैंड से होने वाला पहला टी-20 मैच नहीं खेल पाएंगे। आपको बता दें, कि भारतीय टीम आयरलैंड से 27 और 29 जून को टी-20 मैच खेलेगी। वहीं काउंटी क्रिकेट में विराट कोहली की टीम का आखिरी मैच 25 जून से शुरू होगा.”

सरे के मीडिया विंग ने इंडिया टुडे को ईमेल द्वारा पुष्टि की,
“वह यॉर्कशायर गेम में हमारे लिए खेलेंगे और फिर आयरलैंड में दूसरे टी 20 के लिए उपलब्ध होंगे।”
बीसीसीआई ने कल आयरलैंड सीरीज के लिए विराट का किया चयन

आपको बता दें, कि कल बीसीसीआई ने जो टीम चुनी हैं. उसके अनुसार आयरलैंड टी-20 सीरीज में कप्तानी विराट कोहली के हाथों में ही है।
विराट कोहली के आईपीएल के बाद जून के पूरे महीने में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंंगे। जिसकी वजह से वो अफगानिस्तान के टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। अब सरे के मीडिया रिलीज के मुताबिक विराट कोहली आयरलैंड के साथ पहला टी-20 मैच भी नहीं खेल पाएंगे।
The post बड़ी खबर : आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली, वजह चौंकानें वाली appeared first on SportzWiki Hindi.