Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 महिला चैलेंज: आईपीएल की तर्ज पर आमने-सामने होगी मंधाना-हरमनप्रीत की टीमें

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल की तर्ज पर महिला क्रिकेट के प्रोतसाहन के लिए एक कदम की ओर बढ़ाया है। बीसीआई ने आईपीएल की तरह ही महिलाओं के लिए महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट शुरू करने जा रहा है। इस महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट शुरू होने की खास बात ये रहेगी की ये आईपीएल-11 के क्वालिफायर-1 से पहले वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

बच्चा खोने के बाद सोफिया हयात ने सुनाया अपना दर्द, अपने शरीर के बारे में कही ये बात!

इसके लिए बीसीसीआई ने महिला टी-20 चैलेंज मैच के लिए बीसीसीआई टीमों की भी घोषणा कर दी है। महिला टी-20 चैलेंज के लिए घोषित की गई इस 13-13 सदस्यीय टीम की कमान की घोषणा की गई है। इस मैच में शामिल दो टीमें आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स और आईपीएल सुपरनोवास है।

दो महिलाओं के बीच समलैंगिक रिश्तों पर आधारित फिल्म ;लिहाफ का फर्स्ट लुक जारी

जहां आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स की कप्तानी स्मृति मंधाना को सौंपी गई है। वहीं आईपीएल सुपरनोवास की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेगी। ये दोनों टीमें इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के क्वालिफायर-1 से पहले वानखेड़े स्टेडियम में आपस में भिडग़ी। बीसीसीआई ने जारी बयान में बताया कि महिला टीमों के बीच यह एकमात्र 20-20 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के पहले क्वालिफायर से पहले 22 मई को खेला जाएगा। महिला टी-20 चैलेंज मैच में 13-13 सदस्यीय टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी जिसमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सहित 10 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

गंभीर बीमारी के कारण सोशल मीडिया से दूर रहे इरफान खान ने अब किया एक इमोशनल ट्वीट!

रिपोट्र्स के अनुसार मंधाना की कप्तानी वाली टीम आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स में एलिसा हिली विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगी जबकि सूजी बेट््स, जैमिमा रोड्रिग्ज और झूलन गोस्वामी खेलेंगी। वहीं सुपरनोवास टीम में इंग्लैंड की डेनिएल वाट, मिताली राज, एलिस पैरी, वेदा कृष्णामूर्ति और विकेटकीपर तान्या भाटिया खेंलेंगी। उल्लेखनीय है कि महिला क्रिकेट में होने वाले इस मुकाबले के लिए बीसीसीआई भविष्य में महिला आइपीएल की संभावना तलाश रहा है।