इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों में वैसे तो कई बड़े नाम हैं लेकिन इन नामों के बीच वर्तमान टेस्ट गेंदबाज जेस्म एंडरसन एक चमकता हुआ सितारा है। जेम्स एंडरसन इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे कामयाब गेंदबाजों में से एक हैं जिनका लोहा पूरी दुनिया मानती है। जेस्म एंडरसन एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट शुरू होते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय हो चले हैं।

जेम्स एंडरसन ने दिए कठिन सवालों के जवाब
इन दिनों इंग्लैंड की मेजबानी में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच से ठीक पहले ईएसपीएन क्रिकइंफो के सेगमेंट #you have to answer कार्यक्रम में जेम्स इंडरसन ने कई कठिन सवालों का बड़ी बेबाकी के साथ जवाब दिया।

सवाल- सबसे बेहतर मैदान लॉर्ड्स है या कोई और
वैसे हम जब भी बात करते हैं विश्व का सबसे ऐतिहासिक और शानदार मैदानों की तो लॉर्ड्स को हर कोई चुनेगा, लेकिन जेम्स एंडरसन ने लॉर्ड्स से भी बेहतर ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान को बताया। एंडरसन के अनुसार ये मैदान गेंदबाजों के लिए क्लासिकल है।

सवाल- इंग्लैंड के सबसे अच्छे ऑलराउंडर?
इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे हैं जो अपने आप में सर्वश्रेष्ठ थे। उसी तरह से जेम्स एंडरसन ने ज्योफ्री बायकॉट से भी अच्छा ऑलराउंडर सर इयान बाथम को चुना।

सवाल- टेस्ट में पांच विकेट या अर्धशतक, क्या है बेस्ट?
गेंदबाज के लिए टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक लगाना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। जेम्स इंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक जरूर जड़ा है, लेकिन वो अपनी पांच विकेट लेने वाली गेंदबाजी को बेहतर मानते हैं।

सवाल- फुटबॉल क्लब में बेहतर कोच?
जेम्स एंडरसन को एक सवाल फुटबॉल से जुड़ा हुआ भी किया गया। जिसमें जेम्स एंडरसन ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच जोस मरिन्हो से बेहतर कोच मैनचेस्टर सीटी के कोच पेप गॉर्डिओला को बताया।

सवाल- आईपीएल से बेहतर है कोई लीग?
जेम्स एंडरसन के द्वारा इस कार्यक्रम में दिए गए सबसे आश्चर्यजनक जवाबों में से ये था। जेम्स एंडरसन को आईपीएल से बेहतर लीग ऑस्ट्रेलिया की बिग-बैश लीग को बताया जो वास्तव में बहुत ही हैरानी भरा है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईपीएल से भी ज्यादा इस टी-20 लीग को देते हैं तवज्जों appeared first on SportzWiki Hindi.