Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गयी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए चुनी गयी भारतीय टीम देख समझ से परे है चयनकर्ताओ के ये फैसले

भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के साथ ही भारतीय टीम की इंग्लैंड दौरे पर पहले तीन वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी टीम का चयन कर लिया है। इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज में भारतीय टीम की पूरी मुख्य टीम खेलती नजर आएगी।

इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टी-20 टीम में भी लिए गए चौंकाने वाले फैसले

लेकिन इन सबके बीच टीम में से एक स्टार खिलाड़ी नदारद है जिसे चयनकर्ताओं ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही कुछ युवा खिलाड़ियों को भी नजरअंदाज किया गया है। तो आईए आपको बताते हैं इंग्लैंड दौरे पर चयनकर्ताओं के द्वारा लिए गए कुछ चौंकाने वाले फैसले…..

अजिंक्य रहाणे को वनडे से किया गया बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट उपकप्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए कप्तान बनाए गए स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे और टी-20 टीम से बाहर कर दिया। अजिंक्य रहाणे भले ही आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं लेकिन उनका इंग्लैंड सरजमीं पर जबरदस्त रिकॉर्ड को देखते हुए ये फैसला हैरान करने वाला है।

ऋषभ पंत को टी-20 टीम में किया जा सकता था शामिल

इस आईपीएल सीजन में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जबरदस्त जलवा दिखा रहे हैं। पंत का बल्ला आईपीएल में जमकर बोल रहा है। ऐसे में पंत को इंग्लैंड के दौरे पर टी-20 सीरीज के लिए तो मौका दिया जा सकता था।

मनीष पांडे की जगह सूर्यकुमार के नाम पर किया जा सकता था विचार

आईपीएल में भारत के युवा स्टार खिलाड़ी मनीष पांडे का बल्ला तो पूरी तरह से शांत है। मनीष पांडे के बल्ले से तो रन नहीं निकल रहे हैं लेकिन वहीं अनकेप्ड खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है। सूर्या के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मनीष पांडे की जगह अजमाया जा सकता था।

अंबाती रायडू को वनडे की जगह टी-20 में दिया जाना था मौका

अंबाती रायडू का इस आईपीएल सीजन में एक नया अवतार दिखा है। रायडू ने अपनी बल्लेबाजी से आईपीएल में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पछाड़ा है। रायडू को इस प्रदर्शन का ईनाम मिला और इंग्लैंड दौरे पर वनडे टीम में शामिल किया गया लेकिन उन्हें टी-20 टीम में मौका देते तो ज्यादा अच्छा होता। क्योंकि ये इंग्लैंड टूर भारत की एक आईपीएल की तैयारी का रिहर्सल है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गयी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए चुनी गयी भारतीय टीम देख समझ से परे है चयनकर्ताओ के ये फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.