Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला टी-20 चैलेंज को लेकर विराट कोहली ने दिया महिला खिलाड़ियों को यह खास संदेश,साथ में कह दी यह बड़ी बात

पूरे भारत के साथ ही इस समय पूरा क्रिकेट जगत भारत भूमि पर खेली जा रही विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग की खुमारी में डूबा हुआ है। आईपीएल अपने अंतिम पड़ाव पर है और बड़ा ही दिलचस्प हो गया है लेकिन इस बीच क्रिकेट प्रेमियों के आईपीएल जैसा ही बड़ा दिलचस्प डॉज मिलने ही वाला है।

महिला टी-20 चैलेंज की जंग कल

अब आप सोच रहे होंगें कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट को टक्कर देने वाला कौनसा मैच हो सकता है तो आपको बता देते हैं कि आईपीएल में प्लेऑफ की लड़ाई के बीच बीसीसीआई 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महिला टी-20 चैलेंज के तहत एक मैच का आयोजन करने जा रहा है। इस मैच में महिला क्रिकेट जगत की कई दिग्गज खिलाड़ी भाग ले रही हैं।

स्मिृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की टीमें आपस में लेंगी लोहा

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 22 मई को होने वाले इस मैच में भारतीय महिला टीम की ही दो सबसे जबरदस्त खिलाड़ी की टीमों के बीच जंग होने जा रही है। एक तरफ जहां भारतीय महिला टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में सुपरनोवा की टीम है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम की युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी स्मृति मंधाना आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स की कमान संभालती नजर आएंगी।

बीसीसीआई है इस मैच को लेकर उत्साहित

इस महिला टी-20 चैलेंज के तहत होने जा रहे इस मैच में भारत की कई स्टार खिलाड़ियों के साथ ही न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की नामी खिलाड़ी भी हिस्सा लेने जा रही है। इसी बीच बीसीसीआई भी इस मैच को लेकर बहुत ही उत्साहित है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये मैच आईपीएल के बाकी मैचों जैसे ही सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहेगा।

विराट कोहली ने दिया मैच के लिए महिला खिलाड़ियों को खास संदेश

इसके साथ ही इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खास संदेश भेजा है। विराट कोहली ने इस मैच को लेकर वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने सभी महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खासकर स्मिृति मंधाना और हरमनप्रीकौर को मैच से पहले शुभकामनाएं दी और खुद इस मैच के लिए उत्सुक भी हैं।

देखिए ये वीडियो

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post महिला टी-20 चैलेंज को लेकर विराट कोहली ने दिया महिला खिलाड़ियों को यह खास संदेश,साथ में कह दी यह बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.