Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

22 मई को होने वाले महिला आईपीएल के प्रदर्शनी मैच में मिताली राज नहीं बल्कि ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान, खिलाड़ियों की लिस्ट भी हुई जारी

आईपीएल की तर्ज में 22 मई को बीसीसीआई ने एक महिला प्रदर्शनी आईपीएल मैच का आयोजन कराया हुआ है. इस महिला प्रदर्शनी आईपीएल मैच में भारतीय टीम की कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आयेंगे. बीसीसीआई इस प्रदर्शनी मैच को महिला आईपीएल को बढ़ावा देने के लिए कराने वाली है.

बीसीसीआई इलेवन और आईपीएल इलेवन रखा गया है टीमों का नाम 

आपकों बता दे, कि बीसीसीआई ने एक टीम का नाम जहां आईपीएल इलेवन रखा है. वही दूसरी टीम का नाम भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई इलेवन रखा है.

कप्तानो के नाम का भी हुआ ऐलान 

बीसीसीआई ने दोनों टीमों के कप्तान के नाम का भी ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने जहां एक टीम का कप्तान हरमनप्रीत कौर को बनाया है. वही बीसीसीआई ने दूसरी टीम का कप्तान स्मृति मंधाना को बनाया है.

इन विदेशी खिलाड़ियों के नाम पर लगी मुहर 

आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने अपने एक बयान में कहा,

हम प्रयास कर रहे है कि आने वाले दो साल के अंदर हम आईपीएल के तरह महिला आईपीएल की भी शुरूआत करे और इसके प्रयास में हमने प्रदर्शनी मैच आयोजित किया है. हम इसके लिए कई क्रिकेट बोर्ड से बात भी कर रहे है. यह खास मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जायेगा और इसका प्रसारण भी किया जायेगा.

न्यूजीलैंड की कप्तान सुजी बेट्स, बल्लेबाज सोफी डेविन ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पैरी, विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हैली, मेघन स्कट और बेथ मूनी ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है. इंग्लैंड से भी डेनियल वायट और डैनियल हैज़ल खेलने को तैयार है.

हम मैच का आयोजन कराने के लिए बहुत उत्साहित

वही दूसरी तरफ सीओए की मेम्बर डायना ने कहा,

हम इस टूर्नामेंट का आयोजन कराने के लिए बहुत उत्साहित है. यह बहुत अच्छा है, कि इसमें दुनिया भर के स्टार खिलाड़ी खेलने वाले है. मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधना और वेद कृष्णमूर्ति जैसे हमारी खिलाड़ियों के लिए विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने का यह एक बहुत अच्छा अनुभव होगा. 

The post 22 मई को होने वाले महिला आईपीएल के प्रदर्शनी मैच में मिताली राज नहीं बल्कि ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तान, खिलाड़ियों की लिस्ट भी हुई जारी appeared first on SportzWiki Hindi.