Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट और धोनी जैसे दिग्गजों की नहीं बल्कि इन 2 खिलाड़ियों के विकेट को अपने जीवन की सबसे खास विकेट मानते है कृष्णपा गौतम

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम का प्रदर्शन इस आईपीएल सीजन में उल्लेखनीय है। वो लगातार टीम के लिए फील्डिंग,गेंदबाजी और बैटिंग से पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 गेंदों में 33 रन की गौतम की तूफानी पारी अप्रत्याशित रही।

वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सबसे तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का विकेट झटका। इसी के साथ उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा कर रखा है। गौतम ने अभी तक आईपीएल में अपने सफर के बारे में खुलकर बात की।

ये रहा आईपीएल का सबसे बेहतरीन पल

कृष्णप्पा गौतम ने आईपीएल में अपने सफर के बारे में बात की और अपने सबसे बेहतरीन पल के बारे में भी बताया। गौतम ने कहा कि चिन्नास्वामी में ब्रैंडेन मैकुलम का विकेट लेना सबसे बेहतरीन पल था। इसके पीछे दो कारण है। एक दो मैकुलम का विकेट,दूसरा बेंगलुरू में विकेट मिलना। वहीं पंजाब के खिलाफ अश्विन का विकेट लेना सबसे बेहतरीन पल था,वो इस लिए क्योंकि एक ऑफस्पिनर को ऑफस्पिनर का विकेट (हंसते हुए) मिला था।

कर्नाटक में वापसी होने पर खुशी मिली

कृष्णप्पा गौतम कर्नाटक के ब्रिगेड में शामिल हुए हैं। बातचीत करते हुए गौतम ने कहा कि,

“हमें कर्नाटक सेट-अप में वापसी करने पर खुशी हुई। हर किसी को पता है कि कर्नाटक सेट-अप में वापसी कर पाना कठिन है। वो भी तक जब आप एक बार वापस हो जाए। यह एक बड़ी बात है कि मैं इस अवसर को पाने में सफल रहा।”

पिता ने खेलने के लिए कभी नहीं रोका

कृष्णप्पा गौतम ने अपने क्रिकेट करियर के शुरूआती दिनों का जिक्र किया। गौतम के पिता कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं। ऐसे में गौतम ने क्रिकेट को बतौर करियर चुना। गौतम ने बताया कि कबड्डी शारीरिक और मानसिक रूप से खेला जाने वाला कठिन खेल है।

पिता के बारे में करते हुए गौतम ने कहा कि, ”उन्होंने मुझे जो पंसद हैं वह करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुझे जो पसंद था उसे करने से कभी नहीं रोका।”

बता दें कि शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 4 विकेट से करारी हार दी है। इसी के साथ टूर्नामेंट में राजस्थान की उम्मीदे बरकरार हैं।

The post विराट और धोनी जैसे दिग्गजों की नहीं बल्कि इन 2 खिलाड़ियों के विकेट को अपने जीवन की सबसे खास विकेट मानते है कृष्णपा गौतम appeared first on SportzWiki Hindi.