Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्वीटर रिएक्शन: दिल्ली की एक और हार के बाद लोगो ने लगाई श्रेयस अय्यर से इन 2 खिलाड़ियों को बाहर करने की गुहार, तो छाए डिविलियर्स

आज आईपीएल का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच में खेला जा रहा। दिल्ली की टीम इस टूर्नामेंट से अब बाहर हो चुकी है और आरसीबी की टीम भी लगभग बाहर हो चुकी है। हालांकि आरसीबी के लिए अभी एक हल्की सी उम्मीद बची हुई है, लेकिन उसके लिए भी उन्हें दिल्ली को काफी ज्यादा अंतर से हराना जरूरी था। लिहाजा आज एक बार फिर कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने पारी की कमान संभाली और टीम को जीत दिलाई।

आरसीबी बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स

Image result for dd vs rcb today

इस मैच में टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की शुरुआत खराब रही और पॉवर प्ले में ही सलामी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए। उसके बाद पारी को दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाया। पहले पंत की 31 गेंदों में 67 रन और फिर युवा अभिषेक शर्मा के 19 गेंदों में 45 रन की पारी ने दिल्ली को 181 रन तक पहुंचा दिया।

कोलही और डिविलियर्स की जोड़ी

Image result for abd and virat kohli today

आरसीबी की टीम जबाव देने उतरी तो उनके भी सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए लेकिन कप्तान विराट कोहली आज अपनी टीम को हर हाल में जीत दिलाने के इरादे से मैदान में उतरे थे। उनका साथ देने मैदान पर उनके सबसे खतरनाक जोड़ीदार एबी डिविलियर्स भी थे। दोनों ने मिलकर टीम को जीत दिला दी।

आरसीबी की जीत के बाद देखिए ट्विटर प्रतिक्रिया:-

 

 

The post ट्वीटर रिएक्शन: दिल्ली की एक और हार के बाद लोगो ने लगाई श्रेयस अय्यर से इन 2 खिलाड़ियों को बाहर करने की गुहार, तो छाए डिविलियर्स appeared first on SportzWiki Hindi.