आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की टीम एक बार फिर आईपीएल से बाहर हो चुकी है। विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी आठवीं बार आईपीएल के खिताब तक नहीं पहुंच पाई। टीम के आईपीएल से बाहर होने के बाद कप्तान कोहली काफी दुखी थे।
हालांकि अभिनेत्री करीना कपूर खान ने विराट कोहली को लेकर ऐसी बात कह दी है कि जिसे सुनकर अनुष्का शर्मा भी हैरान हो सकती हैं। आइए जानते हैं आखिर करीना ने विराट को बारे में क्या कहा?
फिल्म के प्रमोशन में पहुंची थी करीना

इन दिनों करीना कपूर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान करीना कपूर ‘क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है‘ के सेट में पहुंची थी।
करीना ने प्रमोशन के दौरान क्रिकेट से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान करीना ने विराट के बारे में कई बातें बताई। विराट कोहली के बाद केन विलियम्सन भी करीना के दिल पर राज करते हैं।
विराट कोहली है हॉट

करीना कपूर ने प्रमोशन के दौरान क्रिकेट से जुड़े सवालों का जवाब दे रही थीं। इसी दौरान करीना कपूर से पूछा गया कि वो किस क्रिकेट को सबसे फिट मानती हैं। जवाब देते हुए करीना कपूर की जुबान पर सबसे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम आया। उन्होंने कहा कि,
”मुझे विराट कोहली पंसद हैं,क्योंकि वो बहुत बहुत फिट और मुझे वो बहुत हॉट लगते हैं। मुझे केन विलियम्सन भी पंसद हैं और वो भी बहुत हॉट हैं।”
हालांकि इसके तुरंत बाद करीना ने यह भी कहा कि मुझे मेरे नावाब पसंद हैं। इस आईपीएल सीजन में कोहली की टीम आरसीबी राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद बाहर हो गई है। वहीं विराट कोहली जून में काउंटी क्रिकेट के लिए इंग्लैंड के दौरे पर होंगे।
1 जून को रिलीज होगी फिल्म

करीना कपूर खान की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म में सोनम कपूर,स्वरा भास्कर जैसी स्टारकास्ट हैं। फिल्म का गाना तारीफां इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। गाने में सोनम कपूर और करीना का हॉट और ग्लैमरस अदांज सभी को देखने को मिला। हाल ही में सोनम कपूर आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी है। गाने को देखने के बाद आनंद ने सोनम से कहा,बेबी यू लुक शो हॉट।
The post करीना कपूर का आया इन 2 खिलाड़ियों पर दिल कहा लगते है हॉट appeared first on SportzWiki Hindi.