Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले ही आपस में भिड़े केकेआर के ये 2 स्टार खिलाड़ी, वजह सुन नहीं रुकेगी हंसी

आईपीएल-2018 का दूसरा प्ले ऑफ़ मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इडेन गार्डन्स में हुए इस मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 25 रनों से जीत दर्ज की. जबकि इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का सफ़र यही ख़त्म हो गया है.

कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का स्कोर बनाकर राजस्थान रॉयल्स को 170 का लक्ष्य दिया था. जिसका पीछा करते हुए राजस्थान निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी. केकेआर की ओर से पियूष चावला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए.

कैच को लेकर आपस में ही भिड़े कुलदीप और पियूष

 

कोलकाता नाईट राइडर्स के मैच जीतने के बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने चावला का इंटरव्यू लिया. इस दौरान कुलदीप ने पियूष चावला को केकेआर की स्पिन गेंदबाजी का डॉक्टर करार दिया. कुलदीप ने जब अपने कैच के बारे में पूछा तो पियूष चावला ने कहा मेरा कैच ज्यादा अच्छा था. जबकि कुलदीप कह रह थे कि उनका कैच ज्यादा अच्छा. बाद में कुलदीप ने कहा चलिए आपका कैच अच्छा था, क्योंकि आपने टीम को पहली सफलता दिलायी.

ये थी पियूष चावला की योजना

कुलदीप ने जब पियूष से योजना के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा ”हमारी कोशिश थी कि जल्दी से जल्दी ओपनिंग जोड़ी तोड़ी जाए. इसके लिए हमने अपनी स्ट्रेंथ पर ध्यान दिया. जिसमें हम कामयाब भी हुए”

17वां ओवर था सबसे महत्वपूर्ण

पियूष जब 17 वां ओवर लेकर आए थे तो उस समय राजस्थान रॉयल्स को 20 गेंदों पर 45 रनों की जरूरत थी. इस ओवर को पियूष ने महत्वपूर्ण बताते हुए कहा

”यह बहुत बड़ा ओवर था, जिसमें मैच इधर – उधर जा सकता था. इसलिए प्लान संजू को एक रन देने का था, लेकिन मुझे पता था वह चांस लेंगे. उन्होंने ऐसा ही किया भी पहले एक चौका लगाया इसके बाद बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में हमें विकेट मिल गया.”

The post हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले ही आपस में भिड़े केकेआर के ये 2 स्टार खिलाड़ी, वजह सुन नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.