Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2 गर्लफ्रेंड से एक साथ शादी करेगा यह फुटबॉलर

नई दिल्ली
ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो कथित तौर पर 2 महिलाओं से एक साथ विवाह करने जा रहे हैं। ब्राजील की स्थानीय मीडिया के अनुसार, रोनाल्डिन्हो इस वर्ष अगस्त में अपनी मंगेतर प्रिस्किला कोएलो और बीट्रिज सूजा से शादी करेंगे। दोनों महिलाएं पिछले वर्ष दिसंबर से रियो डि जनीरो में स्थित हवेली में रोनाल्डिन्हो की साथ रह रही हैं।

38 वर्षीय रोनाल्डिन्हो ने 2016 में बीट्रिज को डेट करना शुरू किया था, जबकि प्रिस्किला को पहले से ही डेट कर रहे थे। दोनों महिलाओं को स्टार खिलाड़ी की ओर से 1,500 पाउंड (1.36 लाख रुपए) का भत्ता भी मिलता है, जिसे वह अपनी इच्छा के अनुसार खर्च कर सकती हैं। उन्होंने दोनों महिलाओं से पिछले वर्ष जनवरी में शादी करने के बारे में पूछा था और उनको सगाई की रिंग भी भेंट की थी।

वह रियो स्थित सांता मोनिका कोंडोमिनियम में एक निजी समारोह में शादी करेंगे। हालांकि, उनकी फैमिली इस शादी के खिलाफ है। शादी में उनकी बहन देइसी ने नहीं आने का फैसला किया है। बता दें कि यह स्‍टार फुटबॉलर एफसी बार्सिलोना, एसी मिलान और पीएसजी जैसे शीर्ष क्‍लबों के साथ जुड़ा रहा।