आईपीएल का हर मैच काफी शानदार साबित हो रहा है. इसके हर मैच में कोई न कोई रोमांच देखने को मिलता है. सभी टीमें प्ले ऑफ में जगह बनाने की जंग में लगी हुई हैं. सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही कोलकाता ने भी लगभग प्ले ऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है.
कोलकाता ने राजस्थान को दिया मात
राजस्थान रॉयल्स की टीम मंगलवार को आईपीएल सीजन-11 के मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स से 6 विकेट से हार गई. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 142 रन पर सिमट गई. राजस्थान को राहुल त्रिपाठी और जोस बटलर ने तूफानी शुरुआत दिलाई और इन दोनों ने राजस्थान के 50 रन महज 3.2 ओवर में पूरे कर दिए.
ख़राब रहा राजस्थान का प्रदर्शन

इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 63 रन जोड़े. राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंदों में 27 और बटलर ने 22 गेंदों में 39 रन की जोरदार पारी खेली. लेकिन इन दोनों के आउट होते ही राजस्थान की बल्लेबाजी खराब हो गयी और उसके विकेट लगातार गिरते रहे. कप्तान रहाणे 11, संजू सैमसन 12 और स्टुअर्ट बिन्नी 11 रन बनाकर आउट हो गए. निचले क्रम में कृष्णप्पा गौतम ने 26 रन की पारी खेलते हुए राजस्थान को 142 के स्कोर तक पहुंचाया.
फैन्स कर रहे हैं ट्रोल

अच्छी शुरुआत के बावजूद कम स्कोर पर सिमटने वाली राजस्थान की टीम फैंस के निशाने पर आ गई. सोशल मीडिया पर फैंस ने इस सीजन में फ्लॉप रहे कप्तान अजिंक्य रहाणे और स्टुअर्ट बिन्नी की जमकर आलोचना की. इस सीजन में ये दोनों ही नाकाम रहे हैं. जिसके बाद ही इनके फैन्स इन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
Again Credits Goes To Boom Boom Rahane & King Binny
— AnaS (@ItsMohamedAnas) May 15, 2018
Ajinkya Rahane & Stuart Binny playing in the same side is ridiculous #KKRvRR
— Rakesh (@Rakeysh84) May 15, 2018
#KKRvRR gully boys are better cricketers than these stupids, i wonder why rahane and dhakkan binny is in team
— जुमले वाले का दोस्त (@Parinda07) May 15, 2018
#KKRvRR ideal receipe to loose game for send Rahane to open or at 3 kill momentum later send Binny kill it further put pressure on others loose game
— Deepak (@Deepak_2980) May 15, 2018
#KKRvRR
Legend @StuartBinny84 proved himself once again..
He is a real legend..
Binny – 1 run (4 balls)
Very Important 1 run….— Naveen Kumar Saini (@naveen1nk) May 15, 2018
@rajasthanroyals I think Rahane’s inning should be responsible for this collapse. At the time he came to the crease all he had to is take a single and give the strike to Buttler.
— akyalla (@akylaal) May 15, 2018
The post राजस्थान रॉयल्स के हार के बाद अब अगले सत्र टीम से इन 2 भारतीय खिलाड़ियों का बाहर होना तय appeared first on SportzWiki Hindi.


