स्पोर्ट्स डेस्क:वर्ल्ड क्रिकेट में 34 वर्षीय सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कल अचानक एक वीडियों जारी कर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। डिविलियर्स ने लिखा- मैं थक गया हूं और मैंने यह निर्णय काफी सोच विचार कर लिया है और यह मेरा फैसला लेना का सही समय है। डिविलियर्स को उनकी पॉवर हिटिंग के लिए एबी को मिस्टर 360 भी के नाम से भी जाना जाता है।
डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका के कप्तान भी रह चुके हैं। एबी ने 114 टेस्ट मैच खेलकर 8765 रन बनाए है जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं। डिविलियर्स ने 228 वनडे में 9,577 रन बनाए है जिसमें 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल है। डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 420 मैच खेलकर लगभग 20,000 से अधिक रन बनाए हैं।
एबी डिविलियर्स वनडे मैच में 31 गेंदों में 11 छक्के और 7 चौकों की मदद से सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड भी बना रखा है। डीविलियर्स ने 66 गेंदों में नाबाद 162 रनों की पारी खेलकर वनडे में सबसे तेज 150 रन पूरे करने का रिकाॅर्ड भी अपने नाम कर रखा है।
2010 में एबी डिविलियर्स का एक म्यूजिक एल्बम भी आ चुका है और एबी डिविलियर्स सिंगर और म्यूजिशियन भी है।
एबी डिविलियर्स की अन्य खेलों में उपलब्धियां
एबी का किक्रेट के साथ कई दूसरे खेलों में भी उनका प्रदर्शन शानदार है। एबी ने अपने देश की तरफ से लगभग सभी खेलों में हिस्सा लिया है।
एबी डिविलियर्स राष्ट्रीय जूनियर हॉकी टीम के लिए भी चुने गए थे।
एबी डिविलियर्स राष्ट्रीय जूनियर फुटबॉल टीम में चुने जा चुके है।
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका के जूनियर डेविस कप टेनिस टीम के भी सदस्य रहे थे।
एबी डिविलियर्स एक बेहतरीन गोल्फर खिलाड़ी भी है।
एबी डिविलियर्स अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियन भी रह चुके है।
Herald