आईपीएल में हर रोज कुछ नया देखने और सुनने को मिलता है. टीम एक मैच जीत कर आगे आती है, तो दूसरा हार कर कर पीछे हो जाती है. इतना ही नहीं इसी के साथ टीम तथा उनके ओनर्स को और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
मंत्री पर भड़की प्रीती

हालही में 14 मई को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर बंगलौर के बीच खेले गए मुकाबले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. यह मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के घरेलु मैदान इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया था. इसमें एक मंत्री ने वीआईपी टिकट न मिलने के कारण मैच खराब करने की पूरी कोशिश की. जिस पर टीम की ओनर प्रीती जिंटा भी भड़क गयी.
मंत्री ने बंद करवाए सारे रास्ते

मैच देखने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के नेता और शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह परिवार सहित भोपाल से इंदौर आए. लेकिन फ्रेंचाइजी से उन्हें गैलरी में बैठने के पास दिए जिस पर वह भड़क गए. जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने स्टेडियम से सटे हुए गेटों पर ताला डलवा दिया. ये तीनों रास्तें उसी स्कूली शिक्षा के मैदान से होकर गुजरते हैं, जिनके मंत्री कुंवर विजय शाह हैं. साथ ही मंत्री ने स्कूल के मैदान में पार्किंग न करने देने का भी आदेश दे दिया.
बहुत बुरा रहा है अनुभव

इस मामले पर किंग्स इलेवन पंजाब के सीईओ सतीश मेनन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,
“इस बार का अनुभव बहुत बुरा रहा है. हर मैच में अफसरों को 60-70 लाख रुपए के टिकट चाहिए होते हैं. हालांकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया है. इंदौर के दर्शक अच्छे हैं पर किसी को बुलाने के लिए हालात और सिस्टम सुधारना बहुत जरूरी है.”
प्रीती से नाराज चल रहा है प्रशासन

किंग्स इलेवन पंजाब की ओनर प्रीती जिंटा से प्रशासन नाराज चल रहा है. प्रीती ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये इल्जाम लगाया हैं कि पूरे मैच में प्रशासन ने कोई भी सहयोग नहीं किया है. नाराज होकर अफसरों ने अपने कॉम्प्लीमेंट्री टिकट लौटा दिए हैं.
इस बात पर इंदौर के कलेक्टर ईशांत वरवडे ने कहा,
“फ्रेंचाइजी से हमने एक भी टिकट नहीं लिया है. कोई विवाद नहीं है.”
जबकि डीआईजी हरिनारायणचारी ने कहा,
“पुलिस विभाग ने ड्यूटी निभाई है. टिकट मांगने जैसी कोई बात नही है. फ्रेंचाइजी और मैच को प्रदेश में पूरी सुरक्षा दी गयी है.”
The post प्रीटी जिंटा ने फिर खोया आपा, मंत्री ने गुस्से में आकर स्टेडियम के 3 गेट पर लगवाए लॉक appeared first on SportzWiki Hindi.