Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है वो 3 बड़े कारण जिनकी वजह से राजस्थान और हैदराबाद को हरा फाइनल में पहुंचेगी केकेआर

आईपीएल 2018 शुरू होने से पहले कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को आईपीएल 2018 के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था.

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते इस बात को सच भी साबित करती हुई दिख रही है. वह आज 23 मई को राजस्थान रॉयल के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में भिड़ेगी.

आज कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के चलते ही हम आपकों तीन ऐसे कारण बताएंगे, जिनके चलते यह कहा जा सकता है, कि कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम आईपीएल 2018 के फाइनल तक जरुर पहुंचेगी.

कोलकाता की विदेशी त्रिमूर्ति शानदार फॉर्म में 

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के पास विदेशी त्रिमूर्ति है जो शानदार फॉर्म में है. कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए इस सीजन आंद्रे रसेल, सुनील नारायण और क्रिस लिन शानदार प्रदर्शन कर रहे है.

क्रिस लिन जहां इस आईपीएल सीजन कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए 14 मैचों में 425 रन बना चुके है. वही आंद्रे रसेल इस सीजन 189.92 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बना चुके है. रसेल इस आईपीएल में अपनी टीम के लिए 13 विकेट भी ले चुके है.

सुनील नारायण भी 189.01 के स्ट्राइक रेट से 327 रन बना चुके है. वही उन्होंने 7.62 की इकॉनामी रेट से 16 विकेट भी अपने नाम किये है. यह त्रिमूर्ति केकेआर को पक्का फाइनल तक पहुंचाने का दम रखती है.

एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर दोनों ईडन-गार्डन में 

आपकों बता दे, कि आईपीएल 2018 के एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर मैच कोलकाता के ही ईडन-गार्डन स्टेडियम में होना है, इसलिए केकेआर के आईपीएल फाइनल में पहुंचने के चांस और ज्यादा बढ़ जाते है.

ईडन-गार्डन के मैदान पर कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम हमेशा से ही शानदार प्रदर्शन करती है. वहां वह अपनी टीम के मनमुताबिक पिच भी बनाती है. इसलिए यह कहा जा सकता है कि की टीम फाइनल तक अपनी जगह जरुर बनायेगी.

कप्तान कार्तिक कर रहे है टीम को फ्रंट से लीड 

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक का इस आईपीएल में शानदार फॉर्म रहा है. वह अपनी टीम को फ्रंट से लीड कर रहे है. वह तब बल्लेबाजी करने मैदान पर आ रहे है. जब उनकी टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत पड़ रही है.

दिनेश कार्तिक इस आईपीएल में 54.75 की शानदार औसत से 438 रन बना चुके है. वह अपनी टीम की अगुवाई बहुत शानदार तरीके से कर रहे है, इसलिए भी यह कहा जा सकता है, कि दिनेश कार्तिक अपनी टीम को फाइनल तक जरुर पहुंचाएंगे.

The post ये है वो 3 बड़े कारण जिनकी वजह से राजस्थान और हैदराबाद को हरा फाइनल में पहुंचेगी केकेआर appeared first on SportzWiki Hindi.