आईपीएल 2018 का शानदार सफ़र खत्म होने की कगार पर आ गया है. इसी के साथ ही फाइनल में पहुँच चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की भिडंत अब सनराइजर्स हैदराबाद से होगी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल के 11वें सीजन के क्वालीफायर राउंड में कोलकाता नाईट राइडर्स को 14 रनों से हरा दिया. इसी के साथ ही फाइनल में अपनी जगह बना ली.
हैदराबाद ने मैच किया अपने नाम

दूसरे क्वॉलिफायर मैच में राशिद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद के लिए अंत में 10 गेंदों में 34 रनों की तूफानी पारी खेली. राशिद ने टीम को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. इसके बाद अपनी फिरकी में कोलकाता के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को फंसाया. कोलकाता की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी.
दिनेश कार्तिक की प्रेस कांफ्रेंस…….

हार के बाद ही कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने प्रेस कांफ्रेंस में हार के बारे में बोलते हुए कहा, “कुल मिलाकर मैं अपनी टीम से खुश हूं. ये हमारे लिए अच्छा सफर था. हमने एक टीम के तौर पर खेला और कुछ यादगार पल बिताए. शायद इसी लिए हम क्रिकेट खेलते हैं.”
दिनेश कार्तिक ने टीम के युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा,
“शुभमन गिल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अंत तक संघर्ष किया जो उनके शानदार चरित्र को दर्शाता है. प्रसिद्ध कृष्णा ने कमाल का खेल दिखाया, शिवम मावी और नीतीश राणा ने भी काबिलेतारीफ प्रदर्शन किया है. मुझे, नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा मैच खत्म करना चाहिए था, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया यह मेरी गलती है.”
कार्तिक ने आगे कहा कि, “टूर्नामेंट में बहुत कुछ सकारात्मक रहा. युवा खिलाड़ियों ने मिले अवसरों को खूब भुनाया और यह फ्रेंचाइजी के लिए बहुत अच्छा है.”
कार्तिक ने अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी को लेकर चिंता जताते हुए कहा,
“मुझे लगता है कि हमारे बल्लेबाजों को आखिर तक खेलकर मैच खत्म करना चाहिए था जो नहीं हो सका. हमने टूर्नामेंट में जब भी टारगेट चेज किया, तब कोई न कोई बल्लेबाज आखिर तक खेलकर मैच खत्म करके आया, लेकिन वो आज नहीं हुआ. अपने बारे में कुछ कहना नाइंसाफी होगी. मैंने एक लीडर के रूप में हमेशा टीम को साथ रखने की कोशिश की है. मुझे लगता है कि टीम के सदस्य ही बता सकेंगे कि मैंने अपना काम कैसा किया है.”
The post आईपीएल से बाहर होकर भी इन 3 खिलाड़ियों से खुश है दिनेश कार्तिक खुद को ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.