Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेवन स्मिथ की 3 साल बाद विंडीज टीम में वापसी

नई दिल्ली, 25 मई; वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने छह जून से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए बल्लेबाज डेवन स्मिथ को तीन साल बाद टेस्ट टीम में शामिल किया है। वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, डेवन के अलावा गैर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जहमर हेमिल्टन को भी पहली बार टीम में शािमल किया गया है। सीरीज के लिए घोषित 13 खिलाड़ियों में से केवल चार ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछली बार न्यूजीलैंड दौरे के लिए विंडीज टीम का हिस्सा थे।

वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है। सीरीज का पहला मैच 6-10 जून को त्रिनिदाद में, दूसरा 14-18 जून तक सेंट लुसिया और तीसरा 23-27 जून तक बारबाडोस में खेला जाएगा जो कि दिन-रात टेस्ट मैच होगा।

36 साल के स्मिथ ने 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने अब तक 38 टेस्ट और 47 वनडे मैच खेले हैं। इसके अलावा 27 साल के हेमिल्टन पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे।

The post डेवन स्मिथ की 3 साल बाद विंडीज टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.