Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेसी ने बनाई हैट्रिक, हैती को 4-0 से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2018 शुरू होने जा रहा है। वर्ल्ड कप से पहले दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने हैट्रिक बनाकर अपनी शानदार फॉर्म से दूसरी टीमों के छक्के छुड़ा दिए है। हाल ही में हैती और अर्जेंटीना के बीच एक मैच खेला गया जिसमे अर्जेंटीना ने हैती 4-0 से हराकर जीत दर्ज की।

मेसी ने पहला गोल 17वें मिनट में पेनल्टी पर दागा। वहीं अर्जेंटीना ने दूसरे हाफ में दस मिनट के अंदर तीन गोल किए। इनमें से दो गोल मेसी ने दागे। मेसी ने 58वें मिनट में दूसरा गोल किया और फिर 66वें मिनट में तीसर गोल कर हैट्रिक पूरी की।

आपको बता दें मेसी ने अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से 64 गोल कर चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है। मेसी की हैट्रिक के दो मिनट बाद सर्जियो एगुएरा ने स्कोर 4-0 किया।

हाल ही में उन्होंने कहा था, 'वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज करना चाहता हूं, क्योंकि शांत रहने से आपको अन्य टीमों के साथ मुकाबला करने में आसानी होगी। यह वर्ल्ड कप आसान नहीं है।' वैसे मेसी शांत स्वभाव के है।



Herald