Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के इन 4 क्रिकेटर्स को आया बुलावा, छोड़ेंगे आईपीएल

नई दिल्ली 
इंगलैंड क्रिकेट ने आईपीएल-11 में खेल रहे अपने चार खिलाडिय़ों को वापसी करने के लिए बोल दिया है। इसके लिए चारों को हफ्तों में ही इंगलैंड में रिपोर्ट करने को कहा गया है। अगर ऐसा हुआ तो इन क्रिकेटरों को आईपीएल बीच में ही छोड़कर जाना होगा। इन खिलाडिय़ों में नीलामी में सबसे महंगे बिके बेन स्टोक्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के क्रिस वोक्स और मोइन अली और चेन्नई सुपरकिंग्स के मार्क वुड शामिल हैं।

दरअसल 24 मई से इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐेसे में माना जा रहा है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अपने खिलाडिय़ों को सीरीज शुरू होने के लिए करीब एक सप्ताह पहले बुला सकता है। हो सकता है इससे पहले प्रैक्टिस मैच भी हों। सीरीज के लिए स्टोक्स और वोक्स का चुना जाना तो लगभग तय है। वहीं, मोइन अली को ड्रॉप किया जा सकता है लेकिन एहतियातन उन्हें भी स्टैंडबाय में रखा जाएगा।

वैसे भी आईपीएल फ्रैंचाइजी को इन खिलाडिय़ों को रिलीज करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। क्योंकि जो सोचकर फ्रैंचाइजी ने इन खिलाडय़ों को खरीदा था, वैसा प्रदर्शन यह कर नहीं पाए। सबसे महंगे बिके बेन स्टोक्स ने उतना ही निराश किया। मार्क वुड ने भी केवल एक मैच इस सीजन में खेला है और उस मैच में बिना कोई विकेट लिए 49 रन देने के बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। मोइन अली तो एक भी मैच नहीं खेल पाए है। इस बीच श्रीलंका के अकिला धनंजय (मुंबई इंडियंस) भी पहले ही विदा ले सकते हैं। क्योंकि श्रीलंका ने 6 जून से वैस्टइंडीज के साथ टैस्ट सीरीज खेलनी है। 30 मई को अभ्यास मैच है। ऐसे में धनंजय का हफ्ता पहले ही वैस्टइंडीज पहुंचना होगा।