Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के 40 मैचों बाद एक ही टीम के इन दो खिलाड़ियों के पास है पर्पल और ऑरेंज कैप

आईपीएल 2018 का सीजन काफी आगे पहुँच गया है. 56 दिन तक चलने वाला यह टूर्नामेंट आधे से ज्यादा खेला जा चुका है. इसका हर मैच काफी शानदार साबित होता है.

इसमें कब क्या हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता है. कल यानी 8 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गये मैच में भी कुछ ऐसा ही साबित हुआ.

राजस्थान रॉयल्स ने नाम की जीत

‘करो या मरो’ के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने अपने घर में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से हरा दिया. 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुक्सान पर 143 रन ही बना पाई. हालांकि, पंजाब के 2 ख‍िलाड़‍ियों के प्रदर्शन ने फैंस का द‍िल जीत लिया. एक ख‍िलाड़ी ने तो काफी दर्द सहते हुए अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया.

राजस्थान की पारी के बाद दुखी हुए एंड्रयू 

इस मैच में पंजाब के तेज गेंदबाज एंड्र्यू टाय ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट झटके. टाई ने पारी के अंतिम ओवर में 3 विकेट अपने नाम कर रॉयल्स को 160 रन पार जाने से रोक दिया. वहीं टाई ने राजस्‍थान की पारी खत्‍म होने के बाद उनसे जुड़ी एक दुखद बात साझा की.

भावुक हुए एंड्रयू टाई 

उन्होंने बताया, कि मंगलवार को ही उनकी दादी का निधन हो गया है. मैच से पहले उन्होंने अपने परिवार से जो खबर सुनी वह उनके लिए दुखद थी. इस दुखद घटना के बावजूद टाय अपनी टीम के लिए इस मैच में खेल रहे थे. हालांकि, मैच के बाद वह अपना दर्द छिपा नहीं सके और भावुक हो गए.

यही नहीं मैच के दौरान भी टाय विकेट लेने के बाद अपनी दादी को याद करते हुए कई बार आसमान की ओर देखते नजर आए. इसी के साथ टाई इस मैच में 4 विकेट लेकर पर्पल कैप के हकदार बन गए. राजस्थान रॉयल्स की पारी खत्म होने के बाद टाई को पर्पल कैप सौंपी गई, उसी दौरान टाई ने अपने मन में चल रही बात को विस्तार से बताया.

मेरे लिय था एक मुश्किल दिन 

टाई ने रोते हुए कहा कि, “आज मेरी दादी का निधन हो गया है और मैं अपनी यह परफॉर्मेंस अपनी दादी और परिवार को समर्पित करता हूं. यह मेरे लिए एक भावुक मैच था, मेरे लिए यह एक मुश्किल दिन था. मैंने इस मैच में यही कोशिश की कि बल्लेबाज मेरी बोलिंग का अंदाजा न लगा पाए.”

राहुल ने अपने नाम की ऑरेंज कैप 

आपको बता दें कि टाय के पास अब पर्पल कैप है और 16 विकेट के साथ वे सबसे आगे हैं. टाई के अलावा केएल राहुल का प्रदर्शन भी इस मैच में लाजवाब रहा. भले ही वे जीत न दिलाए पाए हों, लेकिन वे आख‍िर तक संघर्ष करते द‍िखे. आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 32 रनों की दरकार थी. जयदेव उनादकट के इस ओवर में 16 रन बन पाए. केएल राहुल ने 70 गेंदों में 95 और एंड्र्यू टाय नाबाद रहे. मैच खत्‍म होने के बाद केएल राहुल को ऑरेंज कैप सौंपी गई. केएल राहुल ने अबतक इस आईपीएल में सबसे ज्‍यादा 471 रन बनाए हैं.

 

The post आईपीएल के 40 मैचों बाद एक ही टीम के इन दो खिलाड़ियों के पास है पर्पल और ऑरेंज कैप appeared first on SportzWiki Hindi.