Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी लीग की नीलामी का हिस्सा होंगे 422 खिलाड़ी

नई दिल्ली
भारत सहित कुल 15 देशों के 422 खिलाड़ी 30 और 31 मई को मुंबई में होने वाली प्रो कबड्डी लीग के छठे सत्र की नीलामी का हिस्सा होंगे। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार नीलामी में 58 विदेशी खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है। इनके अलावा 87 खिलाडिय़ों का चयन एक देशव्यापी कार्यक्रम से किया गया है जिसका उद्देश्य भविष्य के लिये कबड्डी खिलाडिय़ों की खोज करना है।

इन खिलाडिय़ों के लिए 12 फ्रेंचाइजी टीमें बोली लगाएंगी। इनमें से नौ टीमों ने 21 खिलाडिय़ों को अपनी टीमों में बरकरार रखा है जबकि तीन फ्रेंचाइजी नये सिरे से अपनी टीमों का गठन करेंगी। नीलामी पूल में भारत के अलावा ईरान, बांग्लादेश, जापान, कीनिया, कोरिया, मलेशिया, श्रीलंका आदि के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

नीलामी में एक फ्रेंचाइजी टीम बनाने के लिए 18 से 25 खिलाड़ी चुन सकती है-अनुपम 
वीवो प्रो कबड्डी के लीग कमिश्नर अनुपम गोस्वामी ने कहा, वीवो प्रो कबड्डी सीकान छह के लिए प्लेयर नीलामी आगामी सीकान के लिए प्लेयर पॉलिसी की पराकाष्ठा होगी, जिसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ दीर्घकालिक सहयोग एवं पुर्नवितरण के लिए बनाया गया है। नीलामी में एक फ्रेंचाइजी टीम बनाने के लिए 18 से 25 खिलाड़ी चुन सकती है। टीम फ्यूचर कबड्डी हीरोका 2018 प्रोग्राम से तीन खिलाड़ी चुन सकती है।

यदि टीम के पास 4 एलीट रिटेंड प्लेयर्स हैं, तो वे ओपन नीलामी में एक ‘फाइनल बिड मैच’ का उपयोग कर सकती है। यदि टीम के पास 4 से कम एलीट रिटेंड प्लेयर्स हैं, तो वह ओपन नीलामी में दो फाइनल बिड मैच का उपयोग कर सकती है। टीम में विदेशी खिलाड़यिों की संख्या 2 से 4 हो सकती है। हर फ्रेंचाइजी को कुल चार करोड़ रुपए का सेलरी पर्स उपलब्ध है।