Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रन लुटाने के मामले में बासिल थंपी ने इशांत शर्मा समेत इन 4 गेंदबाजों को पीछे छोड़ टॉप पर जमाया कब्जा

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी मजबूत गेंदबाजी के लिए जानी जाती है. टीम को ज्यादातर जीत भी जबरदस्त गेंदबाजी की वजह से मिलती हैं. लेकिन गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी के सामने सनराइजर्स की गेंदबाजी फीकी नज़रआयी. इस दौरान सनराइजर्स के बासिल थंपी सबसे ज्यादा रन लुटाते हुए दिखायी दिए. इस मैच में आरसीबी ने 14 रन से जीत दर्ज की थी.

बासिल थंपी आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज हुए साबित

बासिल थंपी का नाम आईपीएल के और टी-20 मे भारतीय गेंदबाजों के इतिहास में सबसे महंगे गेंदबाज के तौर पर दर्ज हो गया. थंपी ने इस मैच में चार ओवर की गेंदबाजी करते हुए 70 रन लुटाए. जोकि अभी तक आईपीएल में किसी भी गेंदबाज द्वारा दिए गए सबसे अधिक रन हैं. इस दौरान उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला है. जबकि उनकी इकॉनमी 17.50 रही है.

एस अरविंद दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज 

 

बासिल थंपी के बाद अगर दूसरे सबसे ज्यादा पिटने वाले गेंदबाज की बात करें तो वह हैं एस अरविंद. 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए एस अरविंद ने एक मैच में 69 रन दिए थे.

बालचंद्र अखिल 

बालचंद्र अखिल तीसरे ऐसे गेंदबाज हैं जो टी-20 में अपनी गेंदबाजी के दौरान सबसे महंगे साबित हुए हैं. बालचंद्र अखिल ने 2010 में कर्नाटक के लिए एक मैच में गेंदबाजी करते हुए 67 रन दिए थे.

इशांत शर्मा 

इस आईपीएल सीजन में आईपीएल ऑक्शन के दौरान इशांत शर्मा पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने दांव नहीं लगाया था. जिससे वह इस आईपीएल में बिक नहीं सके और अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए. इशांत शर्मा चौथे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन लुटाए हैं.

इशांत आईपीएल – 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक मैच में अपनी गेंदबाजी के दौरान 66 रन दिए थे.

बता दें इशांत शर्मा इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं.

The post रन लुटाने के मामले में बासिल थंपी ने इशांत शर्मा समेत इन 4 गेंदबाजों को पीछे छोड़ टॉप पर जमाया कब्जा appeared first on SportzWiki Hindi.