Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के अलावा इन 4 खेलो में भी डिविलियर्स को हासिल थी महानता, रह चुके है अन्तर्राष्ट्रीय टीम का हिस्सा

आईपीएल से हाल ही में बाहर हुई कोहली की अगुवाई वाली टीम के फैन्स को दोहरा झटका लगा है. एक उनकी टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने में नाकामयाब साबित हुई. वहीं दूसरी ओर बैंगलोर की शान माने जाने वाले एबी डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है. इस खबर ने डिविलियर्स के फैन्स को चौंका कर रख दिया है.

दूसरी कलाओं में भी माहिर हैं डिविलियर्स 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मौजूदा दौर के सबसे धाकड़ खिलाड़ी एबी डिविलियर्स द्वारा बुधवार को लिए गए उनके इस फैसले के साथ ही दुनिया भर के फैंस हैरान हैं. सभी उन्हें 2019 में होने वाले वर्ल्डकप में देखना चाहते थे. पर बात करें डिविलियर्स की तो वह क्रिकेट के अलावा और भी कई कलाओं में माहिर हैं.

संगीत को लेकर भी हैं डिविलियर्स के चर्चे

एबी डिविलियर्स का पूरा नाम अब्राहम बेंजामिन डिविलियर्स है. एबी डिविलियर्स बहुमुखी प्रतिभा के काफी धनी हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें कई अन्य खेलों में भी महारत हासिल है, जिनमें टेनिस, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, गोल्फ जैसे खेल शामिल हैं. खेलों के अलावा एबी डिविलियर्स का म्यूजिक से भी लगाव भी जगजाहिर है. वह अच्छे गिटारिस्ट होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी है.

पत्नी के साथ गया था गाना 

आईपीएल के बीते सीजन में डिविलियर्स अपनी पत्नी डेनियल के साथ गिटार बजाते और गाने गाते देखे गए थे. डिविलियर्स दंपति ने इस सॉन्ग के जरिए टीम की जीत का जश्न मनाया था. डिविलियर्स गाने भी लिखते हैं. 2010 में उनका एक एल्बम भी रीलीज हो चुका है.

इन खेलों में भी डिविलियर्स ने जमाई अपनी धाक 

इसके अलावा डिविलियर्स डेविस कप जीतने वाली टीम के भी सदस्य रह चुके हैं. साथ ही डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका की जूनियर एथलेटिक्स में 100 मीटर की दौड़ में सबसे तेज धावक रह चुके हैं. इतना ही नहीं रग्बी अंडर 19 में भी  डिविलियर्स नेअन्तर्राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रह चुके है, इसके अलावा डिविलियर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियन भी रह चुके हैं. डिविलियर्स गोल्फ हैंडीकैप में स्क्रैच प्लेयर भी रह चुके हैं.

The post क्रिकेट के अलावा इन 4 खेलो में भी डिविलियर्स को हासिल थी महानता, रह चुके है अन्तर्राष्ट्रीय टीम का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.