इंडियन प्रीमियर लीग के बीच मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से 18 जून तक बैंगलुरू में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे को कमान सौंपी गई है।

भारतीय टीम का अफगानिस्तान टेस्ट के लिए चयन
इसके अलावा भारतीय टीम का चयन करने के दौरान चयनकर्ताओं ने कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। भारतीय चयनकर्ताओं ने मंगलवार को भारतीय टीम के चयन के दौरान कुछ ऐसे फैसले किए जो आपको भी हैरान कर सकते हैं।
तो जाने ऐसे पांच फैसले जो हैं चौंकाने वाले
रोहित शर्मा शर्मा को रखना था बरकरार
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया लेकिन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर फ्लॉप रहे रोहित शर्मा को इंग्लैंड दौरे से पहले फॉर्म वापस हासिल करना के लिए इस मैच में मौका दिया जाना चाहिए था जिससे चयनकर्ताओं को इंग्लैंड दौरे पर आसानी होती।

रिद्धीमान साहा की जगह पर दिनेश कार्तिक को दिया जा सकता था मौका
दिनेश कार्तिक पिछले कुछ समय से जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। दिनेश कार्तिक को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज के अंतिम टेस्ट के लिए मौका दिया था लेकिन अंतिम एकादश में नहीं रखा गया। ऐसे में इस समय अपनी शानदार फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक का अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में टेस्ट किया जा सकता था।

हार्दिक पंड्या को आराम देकर अजमाया जा सकता था किसी युवा खिलाड़ी को
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक कुछ खा नहीं कर सके थे। हार्दिक पंड्या के स्थान पर इस स्थिति में किसी युवा आईपीएल स्टार को मौका देते तो कोई गलत नहीं होता।

श्रेयस अय्यर को किया गया नजरअंदाज
विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे ये तो पहले से तय था ऐसे में विराट कोहली की जगह भरने के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता था। श्रेयस अय्यर आईपीएल में जिम्मेदारी से खेलकर अपने आप को टेस्ट के लायक साबित भी कर रहे हैं।

आउट ऑफ फॉर्म और पारिवारिक विवादों में घिरे मोहम्मद शमी को मौका
पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने पारिवारिक विवादों में फंसे हुए हैं। साथ ही शमी आईपीएल में मिले मौके पर भी कुछ खास नहीं कर सके हैं। ऐसे में ये माना जा सकता है कि शमी पर पारिवारिक विवाद भारी नजर आ रहा है। इसे देखते हुए उन्हें अभी आसाम देकर इंग्लैंड दौरे पर मानसिक रूप से तैयार के लिए समय दिया जाना चाहिए था।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गयी भारतीय टीम देख समझ से परे है चयनकर्ताओ के ये 5 फैसले appeared first on SportzWiki Hindi.