Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नडाल ने लगातार 50वां सेट जीतकर मैकेनरो का रेकॉर्ड तोड़ा

मैड्रिड
स्पेन के राफेल नडाल ने क्लेकोर्ट पर लगातार 50वां सेट जीतकर जॉन मैकेनरो का 34 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ते हुए मैड्रिड ओपन में डिएगो श्वार्त्जमैन को मात दी। नडाल ने 6-3, 6-4 से जीत दर्ज करके क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। अब नडाल का सामना क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रिया के डिएगो थिएम से होगा।
 
मैकेनरो ने 1984 में लगातार 49 सेट जीते थे जिसमें मैड्रिड ओपन खिताब शामिल था। स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने बार्सिलोना, मोंटे कार्लो और पिछले साल फ्रेंच ओपन जीतकर इस क्लेकोर्ट पर कुल 50 सेट जीते और जॉन मैकेनरो के रेकॉर्ड को तोड़ दिया। नडाल का लक्ष्य अब छठा मेड्रिड ओपन खिताब हासिल करना है।