Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान के खिलाफ 52 रनों की पारी के बदौलत ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने सुरेश रैना

चेन्नई सुपरकिंग्स के उम्दा बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफलतम बल्लेबाज हैं। अगर बात रैना के रिकॉर्ड की करें तो इसकी फेहरिस्त काफी लंबी है। सुरेश रैना के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस कड़ी में एक और रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है।

रैना कल के मुकाबले में 150 कैच लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। हालांकि इसके अलावा भी एक धांसू रिकॉर्ड रैना के नाम दर्ज हुआ है। आइए जानते हैं रैना के इस खास रिकॉर्ड के बारे में…

रैना ने पूरा किया 34 अर्धशतक

दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 52 रन की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में अपना 34 वां अर्धशतक पूरा किया। इस अर्द्धशतक के साथ उन्होंने विराट कोहली को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया। आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक साझा रूप से गौतम गंभीर और डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 36-36 अर्धशतक लगाए हैं।

रैना की झोली में ये खास रिकॉर्ड

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। सुरेश रैना आईपीएल के एक ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं,जिन्होंने आईपीएल के हर सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज हैं। इसी के साथ रैना ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम आईपीएल में 150 कैच लपकने का रिकॉर्ड दर्ज है। रैना का बल्ला इस सीजन भी जमकर बोल रहा है।

राजस्थान के खिलाफ रन उगलते हैं रैना

सुरेश रैना राजस्थान के खिलाफ खूब रन उगलते हैं । इसके गवाह खुद आंकड़े हैं। रैना राजस्थान के खिलाफ 19 पारियों में 557 रन बना चुके हैं। शुक्रवार को भी राजस्थान के खिलाफ 27 गेंदों में 52 रन की बेहतरीन पारी खेली। अब तक रना इस सीजन के 10 मैचों में 313 रन बना चुके हैं। सुरेश रैना के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। रैना ने अभी तक आईपीएल में कुल 4853 रन बनाए हैं।

शुक्रवार को हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 176 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने जॉस बटलर की नाबाद 95 रनों की मदद से 19.5 ओवर में 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

The post राजस्थान के खिलाफ 52 रनों की पारी के बदौलत ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने सुरेश रैना appeared first on SportzWiki Hindi.