आईपीएल के हर मैच में कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. इस समय आईपीएल ने काफी मजेदार मोड़ ले लिया है. इसका हर काफी शानदार साबित हो रहा है. देखा जाए तो सभी टीम काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहीं हैं. पर सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉप 3 में अपनी जगह बरकरार रखी हुई है.
5 टॉप खिलाड़ियों में शामिल हुए विलियमसन

हैदराबाद हमेशा से ही टॉप थ्री में चल रही है. इसका कारण टीम के कप्तान केन विलियमसन हैं. उन्हें अच्छी तरह से पता है टीम को कैसे मैनेज करना है. उनकी तारीफ न्यूजीलैंड राष्ट्रिय टीम के कोच माइक हेसन ने भी की है.
उन्होंने कहा कि एक कप्तान को अपनी टीम को हर प्रारूप के खेल में ढालना आना चाहिए. साथ ही हेसन ने विलियमसन को दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की लिस्ट में शामिल किया है.
हेसन ने की विलियमसन की तारीफ

आईपीएल की बात करें तो विलियमसन ने शानदार कप्तानी के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी की है. दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से पहले हेसन ने कहा,
“एक अच्छे और क्वालिटी वाले बल्लेबाज के पास यह कौशल होता है, कि वह किसी भी फॉर्म में मैच खेल सके. और विलियमसन इन बल्लेबाजो से अलग नहीं हैं. वह बल्लेबाजी करते समय बाहर की ओर नही जाते हैं. पर वह कुछ समय खेलने के बाद बाल को ऐसी जगह मारते हैं जहाँ फील्डर नहीं होता हैं. विलियमसन एक बहुत ही अच्छे ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं.”
टॉप 5 में एक न्यूजीलैंड का खिलाड़ी होने से है खुश

हेसन ने पूछे जाने पर की क्या विलियमसन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. तो इस पर हेसन ने कहा,
“देखिये मैं ये नहीं कह सकता. 4-5 खिलाड़ी हैं जो वास्तव में बहुत अच्छे हैं. उनमें से एक है रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली. इंग्लैंड के जो रूट भी काफी अच्छे हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन शायद दुनिया के 4 अलग-अलग खिलाड़ी हैं, साथ ही एबी डीविलियर्स दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है.”
“यह सभी एकदम अलग हैं और अलग-अलग परिस्थितियों में प्रदर्शन करते हैं. पांच सर्वश्रष्ठ खिलाड़ियों में एक न्यूजीलैंड के खिलाड़ी का शमिल होना वाकई अच्छा है.”
The post न्यूजीलैंड के कोच हेसन ने दुनिया के 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से विलियम्सन को बताया एक, जाने किस स्थान पर है विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.