Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 साल और भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहते थे आशीष नेहरा लेकिन इस वजह से लेना पड़ा सन्यास

एक तरफ जहां हर कोई आईपीएल में व्यस्त है तो वहीं इसी बीच क्रिकेट से अलविदा ले चुके आशीष नेहरा ने क्रिकेट करियर को लेकर एक ख़ास बात साझा की है. जी हां, आशीष नेहरा जो इन दिनों क्रिकेट से दूर चल रहे हैं और पिछले साल नेहरा ने पिछले साल 17 में इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

लेकिन आज भी वह चर्चा में बने रहते हैं इस कड़ी में एक नया वीडियो समने आया है जिसमे उन्होंने कहा कि, अगर वह बल्लेबाज होते तो अभी 5 साल और मैदान में धमाल मचाते.

Ashish nehra say's "If he is a batsman then play hard now"

इन दिनों हर तरफ आईपीएल का खुमार छाया हुआ है और सभी खिलाड़ी इसी में व्यस्त हैं. एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रहे हैं तो वहीं कुछ युवा खिलाड़ी इस सीजन में धमाल मचाते नजर आ रहे. तो वहीं इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इन दिनों अपने मजेदार खुलासे को लेकर सुर्ख़ियों में हैं.

दरअसल हाल ही में आशीष ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस नाम के एक यूट्यूब चैनेल के साथ इंटरव्यू में पहुंचे थे जहां उन्होंने क्रिकेट मैदान में हुँकार भरने की ख्वाहिश जारी करते हुए ख़ास बात साझा की.

Ashish nehra say's "If he is a batsman then play hard now"

आशीष नेहरा ने गौरव कपूर के साथ बातचीत में मजेदार अंदाज में कहा कि, अगर वह एक बल्लेबाज होते तो वह आज भी मैदान में धमाल मचाते. मतलब आशीष 38 वर्ष की उम्र में आज भी मैदान में अपना धाकड़ अंदाज दिखाने के लिए बेताब रहते हैं.

गौरतलब है कि, आशीष टीम इंडिया के उन तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने मैदान में अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े दिग्गज बल्लेबाजों की नींद उड़ाई है. इसके साथ सभी खिलाड़ियों ज्यादा इंजरी झेलने वाले खिलाड़ी भी आशीष हैं. आप नीचे दिए गए इस वीडियो में सभी दिलचस्प बातें सुन सकते हैं.

यहां देखें पूरा इंटरव्यू…

The post 5 साल और भारत के लिए क्रिकेट खेलना चाहते थे आशीष नेहरा लेकिन इस वजह से लेना पड़ा सन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.