Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मदर्स डे स्पेशल: ये है 5 दिग्गज भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी सुपर मॉम

मां ये शब्द ऐसा है, जो हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है. किसी ने सच ही कहा है, कि सबके पास भगवान आ नहीं सकते, इसलिए भगवान ने मां को बनाया है.

जैसे सभी के जिंदगी में मां का अहम स्थान है, वैसे ही क्रिकेटरों के जीवन में भी मां का बड़ा महत्वपूर्ण स्थान है. क्रिकेटरों को अपने मां से हर बार सपोर्ट मिलता है, अगर कोई अच्छा करे या ना करे. मां और बेटे ये विश्व का सबसे अटूट रिश्ता है. अब हम कुछ भारतीय क्रिकेटर और उनके मां के साथ रिश्तों पर बात करेंगे.

सचिन की माँ रजनी तेंदुलकर 

Mother21462596656_big

क्रिकेट में भगवान का दर्जा हासिल करने के बाद भी सचिन के पांव जमीन पर है. और इसका कारण सचिन के मां के उनके उपर के संस्कार है. सचिन ने 25 सालों तक भारत के क्रिकेट खेला, और हर मैच के बाद सचिन अपनी मां से बात करते थे. सचिन जब पहली कक्षा में थे, तब एक स्कूल की मिटिंग के दौरान एक लड़की ने सचिन की मां का मजाक उड़ाते हुए कहा था,कि वे काफी फनी लगती है.

दुसरे दिन सचिन ने उस लड़की के सिर पर मारा था, और फिर तुरंत सचिन की मां को स्कूल बुलाया गया था, तब ये कारण पता चला था. ये बात सचिन की मां ने एक इंटरव्यू में बताई थी. सचिन ने अपनी किताब प्लेइंग इट माय वे की पहली कॉपी अपनी मां को ही दी थी.

धोनी की माँ देवकी सिंह

mother11462596691_big

2011 विश्वकप फाइनल में धोनी द्वारा खेली गयी पारी सभी कों याद होगी है, लेकिन क्या आपको पता है?कि धोनी ने उस पारी से पहले अपनी मां से बात की थी. उसके बाद से धोनी हमेशा अपनी पारी खेलने से पहले मां से बात करते है. धोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था,कि मुझे इस बात का काफी दुख है,कि मै अपनी मां के साथ ज्यादा नहीं रह पाता हू. लेकिन इसके साथ उन्होंने ये भी कहा था,कि क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्हें हमेशा मां के साथ ही तो रहना है. साक्षी ने धोनी से कहा था,कि जब धोनी घर पर नहीं होते, तब हमेशा घर पर सिर्फ उनकी बाते होती है.

विराट कोहली की माँ सरोज कोहली 

mother41462596725_big

विराट कोहली अपनी मां से काफी प्यार करते है, और वे सोशल मिडिया पर अपनी मां के साथ काफी फोटो डालते रहते है. कोहली ने तो अपनी मां को दुनिया की सबसे खुबसूरत महिला कहा है. कोहली जब घर पर होते है, तब वे अपनी मां के साथ किचन में खाना बनाने में उनकी मदद करते है. विराट के पिताजी का निधन जब विराट रणजी खेलते थे तब हुआ था, और उसके बाद विराट अपनी मां के और भी करीब आए. विराट अपनी मां को उनकी सबसे बड़ी ताकत मानते है. विराट ज्यादा डाइट नहीं करते है, लेकिन अपनी मां के हाथों का कोई भी खाना वो कभी छोड़ते नहीं है.

युवराज सिंह की मां शबनम सिंह

yuvi-small1462596768_big

शबनम सिंह और योगराज सिंह अलग हो चुके है, और अपने माता पिता के अलग होने के बाद युवराज अब अपनी मां के साथ ही रहते है. युवराज जब कैंसर से लड़ाई कर रहे थे, तब उनकी मां ने युवराज को काफी सपोर्ट किया था, और हमेशा उनके साथ रहीं. शबनम सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था,कि 2011 विश्वकप के दौरान युवराज को काफी उल्टिया हो रहीं थी, लेकिन युवराज तब अच्छा खेल रहे थे, इसलिए वे बीच विश्वकप में डॉक्टर के पास नहीं गये थे. जब इस बिमारी के बारे में पता चला, तब युवराज की मां हमेशा ये बोलती थी,कि मेरे बेटे के साथ ऐसा नहीं हो सकता. लेकिन युवराज सिंह लड़े और उनकी मां हमेशा उनके साथ थी.

सुनील गावस्कर की मां मिनल गावस्कर

mother31462596884_big

गावस्कर को बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था, और वो अपनी मां के साथ भी क्रिकेट खेलते थे. बचपन अपनी मां के साथ खेलते हुए गावस्कर ने एक शॉट लगाया था, जो उनकी मां को जाकर लगा था, और उनके नाक से खुन बहने लगा था. गावस्कर अपनी मां के काफी नजदीक थे. बैंगलोर के एक मैच के दौरान गावस्कर कमेंट्री कर रहे थे, और उनकी मां वीआईपी बॉक्स में बैठी थी, और तभी गावस्कर ने उनको देखा और वे उनके पांव छुने वीआईपी बॉक्स चले गये.

The post मदर्स डे स्पेशल: ये है 5 दिग्गज भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी सुपर मॉम appeared first on SportzWiki Hindi.