Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर की देन है केकेआर को ये 5 चीजे जिसका इस समय बखूबी फायदा उठा रहे है दिनेश कार्तिक

इण्डियन प्रीमियर लीग का 11वां सीजन मौजूदा समय में खेला जा रहा है। इस लीग को लेकर देश विदेश के लोगों में गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है. ऐसे में जैसे जैसे यह लीग अपने अन्तिम दौर में चल रहा है. क्रिकेट प्रंशसकों के बीच गजब का उत्साह और दीवानगी देखने को मिल रही है.

केकेआर के सफल कप्तान रह चुके है गंभीर

बात अगर आईपीएल की फ्रेंचाईजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर करे तो इस टीम की कप्तानी की बागडोर कभी गौतम गंभीर सम्भाल चुके हैं। इसके अलावा गौतम गंभीर इस टीम को दो बार आईपीएल का खिताब भी दिलवा चुके है।

आपको याद दिला दे, आईपीएल के अब तक के सफर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012 और साल 2014 में आईपीएल का खिताब हासिल कर चुकी है. वहीं इस बार के सीजन में केकेआर की कप्तानी दिनेश कार्तिक के हाथों में है।

ऐसे में आज हम आपको ऐसे पांच कारण बताना चाहते हैं,जिसे गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिए और अब उसका फायदा इस टीम के मौजूदा कप्तान दिनेश कार्तिक को मिल रहा है। 

1.गौतम गंभीर ने केकेआर को जो सबसे ज्यादा फायदा दिलवाया,वो सुनील नारायण को ओपनिंग करवाना रहा। इसका कारण मौजूदा समय मे ंसुनील नारायण केकेआर की तरफ से बतौर ओपनर जबरदस्त रन बरसा रहे हैं और अपनी टीम को कई दफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी।

2. आपको बता दे, केकेआर टीम की तरफ से जिस हरफनमौला खिलाड़ी को अहम खिलाड़ी के तौर पर माना जाता है,वे आंद्रे रसेल है इसका सबसे बड़ी क्रेडिट गौतम गंभीर को जाती है। इसका कारण उन्होंने ही इस स्टार की काबिलियत को पहचाना और इस टीम में जगह दिलवायी।

3. आपको बता दे, गंभीर की कप्तानी में साल 2012 और 2014 में केकेआर की टीम आईपीएल का खिताब हासिल की थी। तभी से टीम के पास आत्मविश्वास के साथ आक्रामकता में काफी इजाफा हुआ,जिसका फायदा मौजूदा समय मे कार्तिक की टीम केकेआर को मिल रहा है.

4.गौतम गंभीर जब केकेआर की टीम में कप्तानी की भूमिका निभा रहे थे, तो उस वक्त ज्यादातर समय तीन स्पिन गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में जगह देते थे,जिसका फायदा उन्हें अक्सर ही जीत हासिल कर मिलता है और इसी चीज का फायदा अब दिनेश कार्तिक उठा रहे हैं।

5. आपको याद दिला दे,जिस वक्त केकेआर के कप्तानी की बागडोर गौतम गंभीर के हाथों मे ंथी। उस वक्त वे अक्सर ही टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता विपक्षी टीम को देते हैं। इसका कारण केकेआर को रन चेज करने में ज्यादा माहिर माना गया है. दिनेश कार्तिक को अब बतौर कप्तान इसका फायदा मिलता है।

The post गौतम गंभीर की देन है केकेआर को ये 5 चीजे जिसका इस समय बखूबी फायदा उठा रहे है दिनेश कार्तिक appeared first on SportzWiki Hindi.