आईपीएल के 11वें सीजन का दूसरा क्वालीफायर मैच शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स पर होगा. यह एक बड़ा मैच है ऐसा इसलिए ,क्योंकि जो टीम इसमें जीतेगी वह फाइनल में पहुंच जाएगी.
सनराइजर्स हैदराबाद को जहां पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हार मिली है, तो वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स राजस्थान रॉयल्स को हराकर आत्मविश्वास के साथ यहां पहुंची है.
यह मैच केकेआर के होम ग्राउंड इडेन गार्डन्स पर हो रहा है. ऐसे में केकेआर का पलड़ा थोड़ा भारी है. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद ने इस आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. जबकि उनकी गेंदबाजी आईपीएल की सभी टीमों से कही ज्यादा खतरनाक है. इसलिए ये मुकाबला शानदार होने वाला है. इस महत्वपूर्ण मुकाबले में इन पांच खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी होंगी.
5. दिनेश कार्तिक (कोलकाता नाईट राइडर्स)

कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने पिछले मैच में अर्द्धशतकीय पारी खेली थी. वह अभी तक 15 मैचों में 490 रन बना चुके हैं. ऐसे में एक बड़े मैच में कार्तिक अच्छी पारी खेलना चाहेंगे.
कोलकाता नाईट राइडर्स के फैन्स को उनसे काफी उम्मीदें होंगी. वह इस समय अच्छी फॉर्म में भी हैं. इसलिए क्रिकेट प्रेमियों की नजरें दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी पर टिकी होंगी.
4. आंद्रे रसेल (कोलकाता नाईट राइडर्स)

आंद्रे रसेल के छक्के कौन नही देखना चाहता. रसेल ने इस आईपीएल सीजन में भी कई ताबड़तोड़ परियां खेलीं हैं. एक बड़े मैच में वह बड़ा धमाका जरुर करना चाहेंगे. वह अभी तक इस सीजन में 31 छक्के जड़ चुके हैं. पिछले मैच में रसेल ने 49 रनों की शानदार पारी खेली थी.’
3. शिखर धवन (सनराइजर्स हैदराबाद)

शिखर धवन इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं. इस मैच में भी वह अपनी गब्बर वाली दहाड़ दिखा सकते हैं. इडेन गार्डन्स में हो रहे इस मैच में दर्शक धवन की पारी का लुफ्त उठाना चाहेंगे. धवन 14 मैचों में 437 रन बना चुके हैं.
2.राशिद खान(सनराइजर्स हैदराबाद)

टी-20 के खतरनाक गेंदबाज राशिद खान अपनी गेंदबाजी का जादू बिखेर रहे हैं. उनकी गेंदबाजी में दिग्गज बल्लेबाज उलझते हुए नज़र आ रहे हैं. राशिद ने 6.91 की इकॉनमी से 15 मैचों में 18 विकेट लिए हैं.
1. केन विलियमसन(सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाल रहे केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी की है. इस आईपीएल सीजन में उन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. वह 15 मैचों में 685 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई शानदार शॉट्स लगाए हैं. एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र होगी.
The post कल मैदान पर चल गये ये 5 खिलाड़ी तो दिला सकते है अपनी टीम को आईपीएल फाइनल का टिकट appeared first on SportzWiki Hindi.