Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा प्लेऑफ के करीब कोलकाता

कोलकाता 
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स दोनों के लिए 'करो या मरो' वाले मैच में केकेआर ने बाजी मारी. उसने यह मुकाबला 6 विकेट से जीता. पहले तो कोलकाता ने रॉयल्स को 142 रनों पर समेटा. उसके बाद 18 ओवरों में 4 विकेट खोकर (145 रन) जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. राजस्थान की पारी के 4 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव मैन ऑफ द मैच रहे.

इसके साथ ही मौजूदा आईपीएल में केकेआर ने 13 मैचों में 7 जीत के साथ 14 प्वाइंट हासिल कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को मजबूत कर लिया है. कोलकाता की टीम अब 19 मई को प्लेऑफ में जगह बना चुकी सनराइजर्स हैदराबाद टीम से भिड़ेगी. उसी दिन राजस्थान का सामना विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. दोनों मैचों के बेहद नतीजे अहम साबित होंगे.

दूसरी तरफ 12 अंक रखने वाली किग्स इलेवन पंजाब की टीम को अभी दो मैच खेलने हैं. उसके मैचों के नतीजों पर भी मौजूदा प्लेऑफ की दौड़ निर्भर करेगी. उधर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को भी दो और मैच खेलने हैं, वह भी उलटफेर कर सकती है.

  

कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक (41) और आंद्रे रसेल (11) नाबाद लौटे. क्रिस लिन (45) को बेन स्टोक्स ने अनुरीत सिंह के हाथों कैच कराया. 117 रनों के स्कोर पर कोलकाता ने चौथा विकेट गंवाया. नीतीश राणा (21) को ईश सोढ़ी ने एलबीडब्ल्यू किया. 69 रनों के स्कोर पर कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा.

रॉबिन उथप्पा (4) को स्टोक्स ने लौटाया, राहुल त्रिपाठी ने कैच लपका. 36 रनों के स्कोर पर कोलकाता को दूसरा झटका लगा. कोलकाता की ओर से सुनील नरेन और क्रिस लिन ने पारी की शुरुआत की. पहले ही ओवर में नरेन ने के. गौतम को 21 रन ठोक डाले. लेकिन दूसरे ही ओवर में बने स्टोक्स ने नरेन (21 रन, 7 गेंदों पर) को गौतम के हाथों कैच कराकर पवेलियन लौटाया. 21 रनों पर यह पहला विकेट गिरा.