Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज से शुरू होगी प्रो कबड्डी सीजन 6 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 

स्पोर्ट्स डेस्क:आज से प्रो कबड्डी के छठे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में शुरू होगी और दो दिन तक चलने वाली इस नीलामी में लगभग 400 से ज्यादा खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इस नीलामी में कई विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

दो दिन तक चलने वाली इस नीलामी में 12 फ्रेंचाइजी अपनी अलग अलग टीमें तैयार करेंगी। कुल 12 में से 9 फ्रेंचाइजी ने अपने पूराने खिलाडिय़ों को रिटेन किया लेकिन यूपी योद्धा, यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स इस बार नए सिरे से टीम बनाएंगी।

प्रो कबड्डी के छठे सीजन के लिए एक टीम 2 से 4 विदेशी खिलाड़ी ले सकती हैं। हर एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों के लिए चार करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती है। आईपीएल खत्म होने के बाद प्रो कबड्डी भारत में धूम मचाने वाला है।



Herald