Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले चोटिल खिलाड़ी की जगह 6 साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से 18 जून के बीच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक टेस्ट मैच खेला जाना है, लेकिन इस टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है.

3 जून से शुरू होगी बांग्लादेश-अफगानिस्तान सीरीज 

आपकों बता दे, कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच 3 जून से 7 जून के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के तीनों ही मैच उत्तराखंड के देहरादून स्टेडियम पर खेले जाने है.

सीरीज से पहले मुस्ताफिजुर रहमान हुए है चोटिल 

आपकों बता दें, कि इस तीन टी-20 मैचों की सीरीज से पहले बांग्लादेश के लिए एक बुरी खबर तब आई थी, जब उनके तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के चोटिल होने की ख़बरें आई थी.

मुस्ताफिजुर रहमान बांग्लादेश के सबसे प्रमुख तेज गेंदबाज है, इसलिए बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान का चोटिल होना एक बहुत बड़ा झटका है.

अबुल हसन की 6 साल बाद हुई रहमान की जगह टीम में वापसी 

आपकों बता दें, कि अबुल हसन की 6 साल बाद टी-20 में मुस्ताफिजुर रहमान की जगह में वापसी हुई है. तेज गेंदबाज अबुल हसन ने बांग्लादेश के लिए अपना अंतिम टी-20 मैच पाकिस्तान के खिलाफ 25 सितंबर साल 2012 में खेला था.

आपकों बता दे, कि अबुल हसन की हाल ही में वनडे टीम में भी श्रीलंका के खिलाफ वापसी हुई थी और अब उनकी टी-20 में भी 6 साल बाद वापसी हो चुकी है.

खेले हुए है 4 टी-20 मैच 

अबुल हसन ने बांग्लादेश के लिए 3 टेस्ट मैच, 7 वनडे मैच और 4 टी-20 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने टेस्ट में कुल 3 विकेट लिए है और टी-20 में 2 विकेट लिए है. वह बल्ले से भी टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते है.

अबुल हसन के चयन के बाद बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिनाहुल अबेदीन ने कहा,

“हमने देहरादून की पिच देखी है. उस पिच पर खास छोड़ी गई है, इसलिए हमने रहमान की जगह एक तेज गेंदबाज को ही चुना है. अगर पिच पर घास नहीं होती, तो हम एक स्पिनर को ही वहां भेजते.”

 

The post अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले चोटिल खिलाड़ी की जगह 6 साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.