किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस बार आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पंजाब की टीम इस बार प्लेऑफ में बड़ी आसानी से जाती हुई नजर आ रही है। पंजाब की टीम ने इस बार बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी और फिल्डिंग में भी काफी अच्छी नजर आ रही है।
किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने नए खिलाड़ियों के साथ एक नया कप्तान भी बनाया था, जिसने पहले कभी कप्तानी नहीं की थी। रविंद्र चंद्रन अश्विन ने बड़े अच्छे तरीके से अपनी टीम की कप्तानी संभाली है और टीम को आगे लेकर गए हैं।

अपने कप्तान के बारे में बोलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज बरिंद्र श्रान ने स्पोर्ट्सवल्लाह से कहा कि,
“मैं अभी तक जितने कप्तानों के अंडर में खेला हूं, चाहे वो डेविड वॉर्नर हो या फिर कोई और, वो सभी अच्छे थे। इन सभी कप्तानों में उनके प्लान और रणनीतियों में अंतर होता है। इन सभी में अंतर यह होता है कि वो कैसे एक गेंदबाज के हिसाब से फिल्ड सेंटिग करता है। इसी वजह से मुझे लगता है कि अश्विन एक गेंदबाज होने के नाते गेंदबाजों को ज्यादा बेहतर तरीके से समझते हैं.”

बरिंद्र श्रान ने कहा कि,
“मुझे लगता है कि अश्विन इस लिहाज से एक बेहतर रणनीति वाले कप्तान हैं। वो एक गेंदबाज हैं इसलिए गेंदबाजों की रणनीतियों को बेहतर तरीके से समझते हैं कि किस बल्लेबाज के लिए कैसी गेंदबाजी और फिल्ड सेटिंग करनी है.”

अपने अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के बारे में बरिंद्र श्रान ने कहा कि,
“राजस्थान रॉयल्स में मेरा पहला अनुभव था और सनराइजर्स में भी बहुत अच्छे कोचिंग स्टाफ थे। वहीं एक खिलाड़ी के तौर पर मुझे किंग्स इलेवन पंजाब में ज्यादा अच्छा अनुभव हो रहा है। इसके अलावा हमारी टीम में कुछ ज्यादा स्टार प्लेयर नहीं है इसलिए माहौल भी चिल्ड रहता है.”

दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ दूसरे मैच में पहले तीन ओवर में बरिंद्र श्रान ने 41 रन दिए थे, लेकिन फिर भी अश्विन ने उन्हें 19वां ओवर करने के लिए दिया जब दिल्ली को 12 गेंदों में 21 रनों की जरूरत थी। श्रान ने उस ओवर में मात्र 4 रन दिए और लियाम प्लंकेट का एक शानदार विकेट भी लिया।
उस ओवर के बारे में श्रान ने कहा कि,
“वह पिच काफी स्लो थी। वहां गेंद बल्ले पर सीधी तरीके से नहीं आ रही थी। ऐसे में मैंने भी ऐसा ही किया। हमारा प्लान योर्कर और स्लोअर मारने का था और हमने ऐसा ही किया। धीमी गेंद बल्ले पर नहीं जा रही थी। हमने फिल्ड भी अच्छी लगाई जिसकी वजह से मैंने उस ओवर में अच्छी गेंद डाली.”
The post आईपीएल के सभी 8 टीमो में बरिंदर श्रान ने धोनी और कोहली को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया सबसे बेहतर कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.