खेल डेस्क। राहुल त्रिपाठी की शानादार 58 गेंदों पर 80 रनों की अद्र्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने करो या मरो के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साने 165 रनों का लक्ष्य दिया है। जयपुर के सवाई मानसिंह में हो रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज रॉस बटलर के जाने के बाद टीम ने सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी राहुल त्रिपाठी को सौंपी। राहुल त्रिपाठी ने भी इस जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण निभाया और 58 गेंदो में 5 चौकें और 3 छक्कों की बदौलत 80 रनों की पारी खेली।
वहीं कप्तान की ओर से इस मैच में किए गए नया प्रयोग काम नहीं आया। आज राजस्थान की टीम ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से ऑपनिंग करवाई जो पूरी तरह से फैल रही। आर्चर सिर्फ चार गेंदे खेलकर बिना खाता खोले उमेश यादव का शिकार बने। उकसे बाद मैदान पर उतरे कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन इस अहम मुकाबले में वो अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंंदों में 33 रनों की पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने राहुल त्रिपाठी का साथ दिया। हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। इसके बाद मैदान पर आए कृष्णा गौतम ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और आते ही दो गेंदों पर दो छक्के जड़ दिए। गौतम ने 05 गेंदों पर 14 रनो की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 164 रनों पर पहुंचाया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की ओर से एक मात्र गेंदबाज उमेश यादव सबसे सफल गेंदबाज रहें। उमेश यादव ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज ने एक विकेट अपने नाम किया।