खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। गेंदबाज उमेश यादव (23 रन पर तीन विकेट) के घातक प्रदर्शन से बेंगलुरु ने पंजाब को सोमवार को हरा दिया है।
दिल्ली के स्टार ऋषभ पंत ने गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद दिया यह बड़ा बयान
बेंगलुरु के लिए यह मुकाबला करो या मरो था। बेंगलुरु ने पंजाब को 15.1 ओवर में 88 रन ढेर करने के बाद मात्र 8.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 92 रन बनाकर टूर्नामेंट की सबसे एकतरफा जीत हासिल कर ली।
पंजाब की टीम 15 .1 ओवर में ही 88 रन पर सिमट गई जो आईपीएल 2018 में किसी टीम का दूसरा सबसे कम स्कोर है। आरसीबी ने इसके जवाब में विराट कोहली 28 गेंद में नाबाद 48 और पार्थिव पटेल 22 गेंद में नाबाद 40 रन के बीच पहले विकेट की 92 रन की साझेदारी की बदौलत आसान जीत दर्ज की।
source google