Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीसरी बार जीता ख़िताब, सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से दी मात

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्ज़ा किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सिर्फ दो विकेट खोकर 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. शेन वॉटसन को उनके धुआंधार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया, वहीं केकेआर के सुनील नारेन (357 रन एवं 17 विकेट) को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया.

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और दोनों टीमों में बदलाव हुए. चेन्नई सुपरकिंग्स ने हरभजन सिंह की जगह कर्ण शर्मा को टीम में शामिल किया, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने ऋद्धिमान साहा की श्रीवत्स गोस्वामी और खलील अहमद की जगह संदीप शर्मा को मौका दिया.

यह भी पढ़ें:

31 गेंदों पर शतक मारनेवाले डीविलियर्स ने क्रिकेट को कहा अलविदा

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और श्रीवत्स गोस्वामी दूसरे ही ओवर में सिर्फ 5 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद कप्तान केन विलियमसन (47) ने शिखर धवन (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े, लेकिन नौवें ओवर में धवन आउट हो गए. केन विलियमसन ने शाकिब अल हसन (23) के साथ मिलकर टीम को 12वें ओवर में 100 के पार पहुंचाया, लेकिन 13वें ओवर में विलियमसन के आउट होने से एसआरएच को बड़ा झटका लगा.

16वें ओवर में शाकिब और 17वें ओवर में दीपक हूडा (3) भी आउट हुए, लेकिन एक छोर पर युसूफ पठान ने धुआंधार बल्लेबाजी जारी रखी और 25 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाये. उनके साथ कार्लोस ब्रैथवेट (11 गेंद 21) ने भी तेज़ पारी खेली और टीम को 178 के स्कोर तक पहुंचा दिया. दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम तीन ओवरों में 34 रन जोड़े.

देखें वीडियो:

The post चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीसरी बार जीता ख़िताब, सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से दी मात appeared first on Live Cities.