Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्लेऑफ और फाइनल मैच के टाइम में हुआ परिवर्तन, 8 बजे की जगह इस समय से शुरू होंगे मैच

आईपीएल के इस सीजन को खत्म होने का समय अब नजदीक आ चुका है. सभी टीम 10-10 मैच खेल चुकी हैं. इसी के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे उपर चल रही है, तो वही रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम निचले पायदान पर चल रही है.

मैच के समय में हुआ परिवर्तन

अभी तक आईपीएल के सारे मैच 8 बजे से खेले जा रहे थे. फाइनल ओर प्ले ऑफ मैच में एक परिवर्तन किया गया है. इसके सभी मैच 7 बजे से खेले जाएँगे. मैच के फैन्स के लिए यह बहुत ही ख़ुशी की बात साबित होगी, जिन्हें मैच के देरी से शुरू होने से परेशानी थी. ज्यादातर खेल 8 बजे शुरू होते हैं ओर 12 बजे तक चलते हैं. जिसकी वजह से रोज के कम करने वालों को दिक्कत होती हैं.

आईपीएल के चेयरमैन ने दी जानकारी 

आइपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने क्रिकेटनेक्स्ट से कहा, कि

“हमने काफी विचार-विमर्श के बाद प्लेऑफ मुकाबलों और फाइनल का समय बदलने का निर्णय लिया है. अब ये चारों मुकाबले रात आठ बजे की जगह शाम सात बजे से शुरू होंगे. यह बदलाव उन लोगों को देखकर किया गया हैं. जिन्हें स्टेडियम से मैच के बाद देर रात लौटना पड़ता है. साथ ही जिन्हें देर रात तक टेलीविजन पर मैच देखना पड़ता है उन्हें भी इससे आराम मिलेगा.”

दर्शकों को होती हैं दिक्कतें 

22 मई को क्वालीफायर-1 मुंबई में जबकि 23 मई को एलिमिनेटर व 25 मई को क्वालीफायर-2 कोलकाता में होना है. 27 मई को इस लीग का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस बार कई मैच देरी से खत्म हो रहे हैं. जिसके कारण दर्शकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. दर्शकों को मैच देखने के बाद घर पहुंचने में भी काफी दिक्कत होती है.

जब इस बारे में आइपीएल चेयरमैन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, कि कई मुद्दों पर सदस्यों ने आपस में चर्चा की. आइपीएल के प्रसारणकर्ता और फ्रेंचाइजियों से भी इस पर बात की गई.

किसी को भी प्लेऑफ का समय बदलने में कोई खास दिक्कत नहीं थी. यह बदलाव दर्शकों और बाकी सभी लोगों की सुविधा को देखते हुए किया गया है. आखिरी के चारों मैच महत्वपूर्ण हैं और उनके जल्दी शुरू होने से इनका रोमांच और ज्यादा बढ़ जाएगा.

The post प्लेऑफ और फाइनल मैच के टाइम में हुआ परिवर्तन, 8 बजे की जगह इस समय से शुरू होंगे मैच appeared first on SportzWiki Hindi.