क्रिकेट बड़ा ही दिलचस्प खेल हैं जहां पर कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं। क्रिकेट के खेल में आए दिन एक से एक बड़े और रोचक रिकॉर्ड देखने और सुनने को मिलते हैं। क्रिकेट के मैदान में जब रनों से भरपूर मैच देखने को मिले तो दर्शकों के तो क्या कहने उनका पूरा पैसा वसूल हो जाता है।
रॉयल लंदन कप में मंगलवार को खेला गया यादगार मैच
कुछ इसी तरह का मैच क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड की घरेलु वनडे टूर्नामेंट में देखने को मिला। इंग्लैंड की घरेलु टूर्नामेंट रॉयल लंदन कप में मंगलवार को लीसेस्टरशायर और वॉरसेस्टरशायर के बीच बहुत ही दिलचस्प मुकाबला खेला गया। इस मैच में रोमांच अपने चरम पर रहा जहां पर बड़ा विशाल टारगेट होने के बाद भी चेज किया गया।

लीसेस्टरशायर ने पहले खेलते हुए बनाए 376 रन
जी हां मंगलवार को रॉयल लंदन वनडे टूर्नामेंट में लीसेस्टरशायर और वॉरसेस्टरशायर के मैच में जबरदस्त मनोरंजन देखने को मिला। इस मैच में लीसेस्टरशायर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए लीसेस्टरशायर के बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की।
लीसेस्टरशायर की टीम ने चार बड़े तूफानी अर्धशतकों की मदद से अपने निर्धारित 50 ओलर में 4 विकेट खोकर 376 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

वॉरसेस्टरशायर ने आसानी से किया लक्ष्य का पीछा
इस भारी लक्ष्य के बाद भी वॉरसेस्टरशायर की टीम बुलंद हौसलों के साथ मैदान में उतरी। वॉरसेस्टरशायर ने अपना पहला विकेट मोइन अली के रूप में तो 5 रन पर ही खो दिया लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के केलम फर्गुसन की 143 गेंदो में 21 चौके 5 छक्कों की मदद से नॉटआउट 192 रनों की तूफानी पारी और साथी खिलाड़ियों के उपयोगी योगदान की बदौलत 47.2 ओवर में ही 4 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच में बने 756 रन और लगी 80 बाउन्ड्रीज
इस मैच में रनों का जायका अपने अपने शबाब पर रहा जिसमें दर्शकों ने भरपूर तरीके से इसका मजा उठाया। इस मैच में दोनों ही टीमों की ओर से कुल 90 बाउन्ड्रीज लगाई गई।
जहां लीसेस्टकरशायर ने पहले खेलते हुए 39 बाइन्ड्रीज लगाई तो वहीं वॉरसेस्टरशायर ने 51 बाउन्ड्रीज जड़ी। साथ ही इस मैच में रनों का एक पहाड़ देखा गया। दोनों ही टीमों ने मिलकर कुल 756 रन बने।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post काउंटी क्रिकेट के एक ही वनडे मैच में लगे 90 बाउंड्री, बने कुल 756 रन appeared first on SportzWiki Hindi.